मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इसके 10 आईएएस अफसरों के नाम हैं।
जारी सूची के मुताबिक गोपाल चंद्र डाड को विकअ सह आयुक्त, पिछड़ वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण एवं संचालक, विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्ध घुमक्कड़ जनजाति विकास की जिम्मेदारी दी गई है। दिलीप कुमार को अपर सचिव, मप्र शासन, लोक निर्माण विभाग में पदस्थापित किया गया है।
श्रीकांत बनोठ को सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल तथा अपर सचिव, मप्र शासन, स्कूल शिक्षा विभाग (अतिरिक्त प्रभार), अभिजीत अग्रवाल को प्रबंध संचालक, स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क, मप्र, भोपाल एवं उप सचिव, मप्र शासन, विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
शीलेंद्र सिंह को उप सचिव, मप्र शासन, सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग, अजय कटेसरिया को उप सचिव, मप्र शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, ऋजु बाफना को अपर आयुक्त नगर पालिका निगम, भोपाल, सलोनी सिडाना को उप सचिव मप्र शासन, रोहित सिसोनिया को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बुरहानपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा आशीष भार्गव वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक अपर आयुक्त, भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त, ग्वालियर का प्रभार सौंपा गया है। ये आदेश मध्य प्रदेश मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने जारी किए हैं।