फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मप्र: पैसों के लिए करता था प्रताड़ित, बेटी हुई तो अस्पताल में मारपीट कर पत्नी को जान से मारने की दी धमकी

Mon, 01 Mar 2021 10:19 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, सागर
विज्ञापन
बेटी पैदा होने पर पति ने अस्पताल में पत्नी संग की मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

एक पत्नी रेलवे में नौकरी करती है, अपनी सैलरी से पति और पूरे परिवार का खर्च चलाती है और फिर एक दिन वह एक बेटी को जन्म देती है, लेकिन उसका बेरोजगार और बिगड़ैल पति अस्पताल पहुंचकर उसे बेरहमी से पीटता है और जान से मार डालने की धमकी देता है। सिर्फ इसलिए क्योंकि उसे सिर्फ बेटा चाहिए, लेकिन उसकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दे दिया।

विज्ञापन


मामला मोतीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां 23 फरवरी को भाग्योदय अस्पताल में आशा नामक एक महिला ने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। विशेष किशोर इकाई की अधिकारी ज्योति तिवारी ने बताया कि आशा आठ्या (30) की शादी मार्च 2016 में शास्त्री वार्ड निवासी अरविंद आठ्या से हुई थी।

बेटी होने पर अरविंद ने आशा से कहा कि तुमने लड़की क्यों पैदा की? दूसरे दिन 24 फरवरी की रात करीब 11 बजे वह फिर अस्पताल पहुंचा और लड़की पैदा होने की बात कहकर आशा के साथ मारपीट करने लगा। आशा की बहन ऊषा उसे बचाने पहुंची, तो उसे भी पीटा। 
विज्ञापन


इतने में अस्पताल का स्टाफ आ गया। उन्होंने बीच-बचाव कर अरविंद को वार्ड से बाहर किया। अरविंद ने जाते हुए गाली-गलौज की और कहा कि तुम डिस्चार्ज हो जाओ फिर तुम्हें जिंदा नहीं छोडूंगा।

अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला ने बताया कि वह रेलवे में नौकरी करती है और अपनी सैलरी से ही पति और परिवार का खर्च चलाती है। आशा ने बताया कि उसका पति शादी के बाद से ही उसे पैसों को लेकर परेशान करता रहा है। वह अक्सर मारपीट, शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है।

आशा ने बताया कि पति ने डिलीवरी के समय भी पत्नी का ध्यान नहीं रखा। डिलीवरी के दौरान आशा की बहन ऊषा ने उसका ख्याल रखा। पीड़ित महिला की शिकायत पर मोतीनगर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व मारपीट के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें