फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: बीच सड़क पर चाकू से जीजा को 22 बार गोदा, बहन की लव मैरिज से थे नाराज

Mon, 01 Mar 2021 01:59 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के इंदौर में मानवता को झकझोर कर रख देने वाली घटना घटी है। जिले के मोती तबेला क्षेत्र में रविवार शाम को सरेराह ऑनर किलिंग की गई। दो सगे भाईयों ने अपने ही जीजा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपियों ने जीजा पर 22 बार चाकू से वार किया। घटना को अंजाम देने के बाद वे जीजा की एक्टिवा लेकर भाग गए।

विज्ञापन


दोनों आरोपी साले दो महीने पहले बहन अल्मा की लव मैरिज से काफी ज्यादा नाराज थे। इसका बदला लेने के लिए उन्होंने बहन को पिता के बीमार होने की सूचना देकर मिलने के लिए बुलाया। यहां समीर और अल्मा ने परिवार के साथ खाना खाया और चाय पी। फिर आरोपी जीजा को दुकान दिखाने के बहाने अपने साथ ले गए और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने फिलहाल ऑनर किलिंग का नहीं बल्कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पक्षों के बयानों के बाद सबूतों के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। जूनी इंदौर के सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि शाम 5:30 बजे रॉयल कॉफी हाउस के पास देवास निवासी 21 साल के समीर पर उसके सगे साले आरोपी अब्दुल अयाज और अब्दुल वकार ने चाकू से हमला कर दिया। खून अधिक बहने से वह लड़खड़ाकर गिर गया।
विज्ञापन


सरेराह ये खूनी मंजर देखकर कई राहगीर घबरा गए। मदद के लिए तुरंत कोई आगे नहीं आया। बाद में मौके पर रावजी बाजार और पंढरीनाथ पुलिस के जवान पहुंचे और उन्होंने उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद समीर की पत्नी अल्मा को पुलिस रावजी बाजार थाने ले आई और उससे पूछताछ की।

घटना के बाद पुलिस ने अपने स्रोतों को सक्रिय कर दिया है और आरोपियों की तस्वीरें को प्रसारित किया है। पुलिस इलाके में आरोपियों की तलाश कर रही है और घटना की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और आरोपियों की हरकतों पर नजर रखे हुए है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें