फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Lockdown: मप्र के गृह मंत्री ने कहा- केस बढ़े हैं पर प्रदेश में फिलहाल लॉकडाउन या बाजार बंद करने का कोई प्रस्ताव नहीं

Thu, 06 Jan 2022 12:10 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को साफ किया कि प्रदेश में 1033 नए केस सामने आए हैं। इसके बाद भी फिलहाल लॉकडाउन लगाने या बाजार बंद करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। मास्क को लेकर सख्ती और जुर्माना बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पत्रकारों को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश में 24 घंटे में 1033 प्रकरण मिले हैं। 102 लोग ठीक होकर घर गए हैं। इस समय प्रदेश में एक्टिव केस 2,475 है। इसके बाद भी फिलहाल लॉकडाउन या बाजार बंद करने का कोई प्रस्ताव गृह विभाग की तरफ से नहीं आया है। कोई भ्रम न पालें। हम मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन को लेकर सख्ती के साथ ही जुर्माना बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। 
डॉ. मिश्रा का बयान ऐसे समय आया है, जब प्रदेश में लगातार केस बढ़ रहे हैं। हालात पिछले साल मई जैसे हो रहे हैं। पांच जनवरी को जितने नए केस मिले हैं, उतने पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मई में आ रहे थे। डॉ. मिश्रा ने कहा कि हम खुली जेल बनाने पर विचार कर रहे हैं, ताकि लोग बम बनकर नहीं घूमे। मुख्यमंत्री खुद रोज बैठकें ले रहे हैं। उन्होंने ही बुधवार को मीटिंग के बाद दिशानिर्देश जारी किए हैं। सभी बड़े आयोजनों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है, ताकि कोरोना को काबू किया जा सके। नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। शादियों और अंतिम संस्कार में लोगों के शामिल होने को लेकर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इनका पालन करें।  
विज्ञापन




भीड़ कम थी तो जाने देते पीएम को
डॉ. मिश्रा से पूछा गया कि पीएम की सुरक्षा के चूक के मामले में पंजाब से सफाई आई है कि लोगों की भीड़ नहीं थी, इस वजह से रैली रद्द की गई। इस पर मिश्रा ने कहा कि जब भीड़ कम थी तो जाने देते पीएम को। 16 घंटे हो गए। अब भी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का कोई बयान, कोई ट्वीट नहीं आया है। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह इनके पाकिस्तान से संबंधों को बता चुके हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को ये भाई कहते हैं। मैं तो कहता हूं कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को इस मामले में विस्तृत स्पष्टीकरण देना चाहिए। यह मोदी जी का सवाल नहीं है, देश की सुरक्षा का सवाल है। और, सोनिया जी सुरक्षा में चूक आपसे अधिक कौन जानता होगा, आपके परिवार ने तो इसका दंश झेला है।  
विज्ञापन




जिस घर से पत्थर आएंगे, उसके पत्थर निकाले जाएंगे
सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति नुकसान वसूली कानून को लेकर डॉ. मिश्रा ने कहा कि हम जो कहते हैं, वह करते हैं। हमने कहा था कि जिस घर से पत्थर आएंगे, उसके पत्थर निकाले जाएंगे। अब यह एक कानून बन चुका है। गजट नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। संपत्ति नुकसान वसूली अधिनियम के तहत अभिकरण का गठन किया गया है। इसमें जो भी राष्ट्र की संपत्ति, निजी संपत्ति, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा, उसकी खैर नहीं है। उस नुकसान की भरपाई उस व्यक्ति से की जाएगी, जो इसे नुकसान पहुंचाएगा। अब दंगाइयों की प्रदेश में खैर नहीं है। वह कानून के शिकंजे से नहीं बच सकेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें