फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी हिजाब विवाद: पीयूष गोयल बोले- धार्मिक चिन्हों के बजाए तय यूनिफॉर्म में स्कूल जाना चाहिए

Sat, 19 Feb 2022 05:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश में हिजाब विवाद पर राजनीति गरमाई हुई है। शनिवार को केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कोर्ट ने प्राथमिक जांच में पाया है कि धार्मिक चिन्हों की बजाए तय यूनिफार्म में ही स्कूल जाना चाहिए।
 
विज्ञापन
केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एयरपोर्ट पर मीडिया से मुलाकात की। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को भोपाल में केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एयरपोर्ट पर मीडिया से मुलाकात की। हिजाब विवाद को लेकर पूछे सवाल पर गोयल ने कहा कि मैं इस विषय पर कुछ टिप्पणी नहीं करूंगा। लेकिन कोर्ट ने प्राथमिक जांच में पाया है कि धार्मिक चिन्हों की बजाय तय यूनिफार्म में ही स्कूल जाना चाहिए। जैसा कोर्ट फैसला देगा, वैसी व्यवस्था देंगे।
विज्ञापन

 
बता दें मध्य प्रदेश में हिजाब का मुद्दा गरमाया हुआ है। प्रदेश के स्कूलों में हिजाब बैन करने का बयान दिया था। इसके बाद विपक्ष समेत मुस्लिम संगठनों ने बयान पर आपत्ति जताई। इसके बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सरकार के पास हिजाब को लेकर कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। इस मुद्दे को खत्म किया। 
 
केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तरप्रदेश चुनाव पर कहा कि यूपी की जनता ने अपना मन बना लिया है। कुछ लोगों ने सोचा था उनकी सरकार आ रही है और फिर अराजकता करेंगे। उनको पिछले दो चरण के मतदान में बड़ी निराशा हाथ लगी। गोयल ने कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजन से यूपी और एमपी के बुंदेलखंड की जनता को फायदा मिलेगा। एबीजी शिपयार्ड 23 हजार करोड़ लोन स्कैम पर गोयल ने कहा कि लोन 2005 से 2012 के बीच दिया गया। कांग्रेस ने एनपीए लोन को भी रीस्ट्रक्चर करके लोन बढ़ा दिया। हमारी सरकार ने सब बड़े-बड़े लोगों के ऊपर सख्त कार्यवाही की। यह घोटाला भी उस समय जांच में ही सामने आया। मोदी सरकार ने पैसे का दूरुउपयोग करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की है। भगोड़ों के ऊपर भी सख्त एक्शन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें