फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP बिजली संकट: दिग्विजय ने पूछा बताएं कौन है बंटाधार, नरोत्तम ने बताया किसे और क्यों कहा जाता है मिस्टर बंटाधार

Mon, 09 May 2022 07:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बिजली संकट पर सत्र बुलाने कांग्रेस मांग कर रही है, जिनके कार्यकाल में बिजली कभी-कभी आती थी, बिजली का बेड़ागर्क ही उन्होंने किया था इसलिए वह मिस्टर बंटाधार कहलाए थे।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह के बयान पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में बिजली संकट के मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी में जमकर सियासत जारी है। जहां, कांग्रेस ने प्रदेश में बिजली संकट का दावा किया है तो वहीं, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर बिजली संकट पर दो दिन का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी लगातार सरकार को बिजली कटौती पर घेर रहे हैं। सोमवार को एक ट्वीट कर उन्होंने सरकार पर बिजली घर बंद करने का भी आरोप लगाया था। इसी बीच गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा के दौरान एक बयान में कांग्रेस के बिजली संकट के मुद्दे को हस्यास्पद करार दिया है। 
विज्ञापन


दरअसल, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ट्वीट कर लिखा कि मप्र में जितनी मांग है उससे अधिक बिजली बनाने की क्षमता है। पर हम बिजली घरों बंद किए हुए हैं और उनके बंद रखने के लिए पैसे दे रहे हैं। अब बताएं बंटाधार कौन? 

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा हमेशा से दिग्विजय सिंह को बंटाधार की उपमा देती रही है। वहीं, उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बिजली संकट पर सत्र बुलाने कांग्रेस मांग कर रही है, जिनके कार्यकाल में बिजली कभी-कभी आती थी, दिग्विजय सिंह के, बिजली का बेड़ागर्क ही उन्होंने किया था, इसलिए वह मिस्टर बंटाधार कहलाये थे। हास्यास्पद सा लगता है किसान की बात वे कर रहे हैं, जिन्होंने कर्जा माफ किया ही नहीं, युवाओं की बात वे कर रहे हैं, जिन्होंने बेरोजगारी भत्ता दिया ही नहीं, घोषणा पत्र में लिखने के बाद। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें