फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: मंत्री तोमर के बेटे से करोड़ो की डील, वायरल वीडियो में बातचीत करने वाले शख्स ने की पुष्टि

Tue, 14 Nov 2023 05:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Election 2023 News: नरेंद्र तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के कथित करोड़ों के लेनदेन के दो वीडियो में में नया खुलासा हुआ है। बातचीत करने वाले शख्स ने वीडियो जारी कर बातचीत की पुष्टि की है। साथ ही कहा है कि यह 500 करोड़ नहीं 10 हजार करोड़ का मामला। देवेंद्र सिंह तोमर ने गांजा की खेती करने 100 एकड़ जमीन कनाडा में खरीदी। इस मामले में कांग्रेस भाजपा को घेर रही है। 
विज्ञापन
जगमनदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री और मुरैना की दिमनी सीट से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के करोड़ों के कथित लेनदेन वाले वीडियो में नया खुलासा हुआ है। एक शख्स ने एक नया वीडियो जारी किया है। इसमें वह खुद को वीडियो में देवेंद्र प्रताप सिंह से बातचीत करने वाला दूसरा व्यक्ति बता रहा है। उसने कथित दोनों वीडियो में करोड़ो रुपये के लेने की पुष्टि की है। बता दें, भाजपा और मंत्री पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह दोनों कथित वायरल वीडियो को फर्जी बता चुके हैं। वहीं, कांग्रेस वीडियो पर भाजपा को घेर कर जांच कराने की मांग कर रही है। हालांकि, अमर उजाला मामले में वायरल किसी भी तरह के वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


वीडियो की बातचीत सही 
नए वीडियो में बातचीत करने वाला शख्स अपना नाम जगमनदीप सिंह और कनाडा में रहना बताता है। वह कहता है कि चार पांच दिन से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वह वीडियो केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र सिंह तोमर का है। वीडियो में दूसरी आवाज मेरी है। वह वीडियो मेरे घर में बना है। वीडियो की बातचीत सही है। उसमें खनन की कंपनी से पैसे का लेन देन हुआ है। जगमनदीप सिंह बताते हैं कि उनकी देवेंद्र प्रताप सिंह से 2018 में दोस्ती हुई थी। वह लॉकडाउन के समय मार्च 2020 को देवेंद्र प्रताप सिंह से मिलने इंडिया आया था। 
जगमनदीप नाम के शख्स ने कहा कि वह कनाड़ा में गांजा और भांग की खेती करता है। देवेंद्र प्रताप सिंह को भी गांजा और भांग की खेती करना थी। उस समय देवेंद्र प्रताप सिंह ने गांजा की खेती करने की इच्छा जताई थी, लेकिन पैसा आने पर खेती में लगाने की बात कही थी। वीडियो में त्यागी नाम के शख्स का जिक्र होने पर कहा कि उनके पास उनके प्रूफ है। शख्स वीडियो बनाने वाले का नाम न बताने की बात करते हुए कहता है कि उनके दादा फ्रीडम फाइटर थे। लेकिन उनके पिता राजनीति में नहीं गए तो वे कनाडा आकर बस गए।  
विज्ञापन


ऐसे हुआ लेनदेन 
वीडियो में शख्स बताता है कि पैसों का लेनदेन गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के सहयोग से होता था। वह वीडियो में आरोप लगाता है कि सिरसा नकदी लेकर वायर के जरिए यह पैसा मंत्री के बेटे को दे देता था। वह आगे कहता है कि यह 500 करोड़ का मामला नहीं है। यह 10 हजार करोड़ का मामला है। 

100 एकड़ जमीन खरीदी 
वीडियो में शख्स देवेंद्र सिंह तोमर की पत्नी हर्षिनी का भी जिक्र कर उनके साथ उसकी चैट को दिखाता है। आगे कहता है कि उनके द्वारा 100 एकड़ जमीन बेनामी कंपनियों के नाम पर खरीदी गई है। वायरल वीडियो में एयरपोर्ट पर रुकी पार्सल के जिक्र के बारे में कहा है कि उसमें मेकअप और गांजा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें