फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: मतदान में वरखेड़ा खरेट बना अव्वल, 95 प्रतिशत ने डाले वोट, ग्रामीण मतदाताओं ने दिखाया उत्याह

Sat, 18 Nov 2023 06:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर

सार

मतदान में शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं ने दिखाया अधिक उत्साह। वरखेड़ा खरेट मतदान केंद्र क्रमांक 102 के मतदाताओं ने मतदान करने में सबसे ज्यादा जागरूकता दिखाई।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश चुनाव। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव का मतदान होने के साथ ही चुनावी हलचल थम गई है। जिले में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। अब चुनाव नतीजे आने के बाद पता चलेगा कि किस दल के प्रत्याशियों की तरफ मतदाताओं का मत अधिक पड़ा और कौन से दल का प्रत्याशी बेहतर स्थिति में है।

विज्ञापन


सीहोर विधानसभा की बात करें तो यहां के वरखेड़ा खरेट मतदान केंद्र क्रमांक 102 के मतदाताओं ने मतदान करने में सबसे ज्यादा जागरूकता दिखाई। यहां सीहोर विधानसभा का सबसे ज्यादा 95.22 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि मतदान में सबसे फिसड्डी सीहोर शहरी क्षेत्र का स्वामी विवेकानंद स्कूल में बना मतदान केंद्र 233 रहा। यहां मात्र 54.83 प्रतिशत मत डाले गए।

17 नवंबर को चुनाव मतदान होने के बाद जिले के 39 प्रत्याशी और उनके समर्थक विभिन्न पोलिंगों पर हुए मतदान को लेकर डाले गए वोट का मंथन के साथ जीत हार का गणित लगाते रहे। वहीं, अनेक प्रत्याशियों ने चुनाव मतदान होने के बाद पिछले करीब दो सप्ताह से चली आ रही चुनावी थकान को मिटाया। इसके साथ ही अब चुनावी चर्चाएं प्रत्याशियों के कार्यालयों के अलावा चौक-चौराहों और पान की दुकानों पर होने लगी है। आखिर ऊंट किस करवट बैठेगा। हालांकि दोनों दलों के प्रत्याशी और समर्थक अपने-अपने दलों के नेताओं को विजयी श्री का गुण गा रहे हैं और जीत के दावे कर रहे हैं।  
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में कम हुआ मतदान का प्रतिशत
सीहोर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो सीहोर विधानसभा में ग्रामीण क्षेत्र की अपेक्षा शहरी क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत कम रहा। ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश मतदान केन्द्रों पर मतदान का प्रतिशत 80 प्रतिशत से अधिक रहा। वहीं, शहरी क्षेत्र के एक मतदान केंद्र का प्रतिशत 54.83 तक नीचे रहा। सीहोर विधानसभा में सबसे अधिक मतदान केन्द्र क्रमांक 102 वरखेड़ा खरेट का रहा। यहां सीहोर विधानसभा का सबसे ज्यादा 95.22 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 565 वोटरों में से 538 ने मतदान किया, जबकि मतदान में सबसे फिसड्डी सीहोर शहरी क्षेत्र का स्वामी विवेकानंद स्कूल में बना मतदान केंद्र 233 रहा। यहां मात्र 54.83 प्रतिशत मत डाले गए। यहां कुल वोटर 642 में से 352 ने मतदान किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें