फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: पीएम मोदी आज रतलाम में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, अमित शाह की शिवपुरी में रैली

Sat, 04 Nov 2023 05:51 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (चार नवंबर) को रतलाम से चुनावी रैली की शुरुआत करेंगे। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शिवपुरी में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रचार में जुटेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (चार नवंबर) को रतलाम में रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, इस दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शिवपुरी आ रहे है।
विज्ञापन


इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 नवंबर तक लगातार रैलियां प्रस्तावित है। हालांकि अभी उनके दौरे को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली में वह पांच नवंबर को सिवनी के लखनादौन और खंडवा,  सात नवंबर को सतना और सीधी, आठ नवंबर को गुना, मुरैना और पथरिया, नौ नवंबर को नीमच और बड़वानी, 13 नवंबर को छतरपुर,14 नवंबर को इंदौर और झाबुआ, 15 नवंबर को बैतूल में रैली करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें