भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में बयान जारी कर कहा कि देखिए सतना, रीवा, सिंगरौली, चंबल, ग्वालियर, मुगावेली और पूरा मालवा, निमाड़ तथा धुमाड़ दो महीने के अंदर घूमा हूं। भारतीय जनता पार्टी के अंदर करंट दौड़ रहा है। यह जन सैलाब उसका उदाहरण है। ऐसा जन सैलाब दूर से नजर आ रहा है। इसलिए मेरा दावा है कि दो तिहाई मतों से भारतीय जनता पार्टी सरकार बना रही है।
विजयवर्गीय ने कहा कि जो भारतीय जनता पार्टी के साथ है, उसकी ही कद्र है। अब लोग भारतीय जनता पार्टी के नाम से ही मुझे जानते हैं। अर्चना जी को लोग जानते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी से बाहर हो गए, जो लोगों के दिल से बाहर से हो गए। इससे पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। पार्टी में से दो-चार चूहे बाहर चले गए हैं तो कोई फर्क नहीं पड़ता है।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नंदकुमार सिंह चौहान को पार्टी ने बहुत कुछ दिया है। नंदू भैया को छह बार विधायक सांसद बनाया, प्रदेश अध्यक्ष बनाया क्योंकि वह उसको डिजर्व करते थे। वहीं, विजयवर्गीय ने अपने बारे में कहा कि वह मैं जानता नहीं हूं, हजार वोट से जीतूंगा।