फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

MP Election: पांच साल में इतनी बढ़ी कमाई कि सबसे अमीर विधायक से भी हो गए आगे, ऐसा है 296 करोड़ का साम्राज्य

शिवेंद्र तिवारी
Updated Tue, 07 Nov 2023 06:54 PM IST

सार

MP Election 2023: चैतन्य कश्यप ने अपने शपथ पत्र में कुल 296.08 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। बीते 10 साल में उनकी संपत्ति में 176 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चेतन्य कश्यप - फोटो : amar ujala
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। राज्य की कुल 230 विधानसभा सीटों के लिए 2,534 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। 2018 के सबसे अमीर विधायकों में शामिल रहे भाजपा प्रत्याशी चेतन्य कश्यप ने इस बार भी रतलाम जिले की रतलाम शहर विधानसभा सीट से नामांकन भरा है।
मौजूदा विधायकों में सबसे अमीर विधायक संजय पाठक हैं। दूसरे नंबर पर चैतन्य कश्यप हैं। इस बार जो हलफनामा दोनों ने दायर किया है, उसके मुताबिक चैतन्य कश्यप की सपंत्ति पाठक से भी ज्यादा हो गई है। इस बार के हलफनामे में चेतन्य कश्यप के नाम 296 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है, जबकि संजय पाठक के पास 242 करोड़ रूपये से ज्यादा की दौलत है। आइये जानते हैं कश्यप के चुनावी हलफनामे में और क्या-क्या है...
विज्ञापन

चेतन्य कश्यप - फोटो : amar ujala
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। राज्य की कुल 230 विधानसभा सीटों के लिए 2,534 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। 2018 के सबसे अमीर विधायकों में शामिल रहे भाजपा प्रत्याशी चेतन्य कश्यप ने इस बार भी रतलाम जिले की रतलाम शहर विधानसभा सीट से नामांकन भरा है।
मौजूदा विधायकों में सबसे अमीर विधायक संजय पाठक हैं। दूसरे नंबर पर चैतन्य कश्यप हैं। इस बार जो हलफनामा दोनों ने दायर किया है, उसके मुताबिक चैतन्य कश्यप की सपंत्ति पाठक से भी ज्यादा हो गई है। इस बार के हलफनामे में चेतन्य कश्यप के नाम 296 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है, जबकि संजय पाठक के पास 242 करोड़ रूपये से ज्यादा की दौलत है। आइये जानते हैं कश्यप के चुनावी हलफनामे में और क्या-क्या है...

पांच साल में कितनी बढ़ी संपत्ति?
भाजपा विधायक चेतन्य कश्यप ने अपने शपथ पत्र में कुल 296.08 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 2018 के चुनाव में उन्होंने कुल 204 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई थी। दस साल पहले यानी 2013 में चेतन्य के पास कुल 120 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। इस तरह से बीते 10 साल में उनकी संपत्ति में 176 करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। 

2018 में जीते विधायकों में दूसरे सबसे अमीर विधायक थे कश्यप
2018 में चुनाव जीतने वाले विधायकों में सबसे अमीर विधायकों की सूची में चैतन्य कश्यप का नाम दूसरे नंबर पर था। उन्होंने 2018 में कुल 204 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई थी। उस वक्त सबसे अमीर विधायक कटनी की विजयराघवगढ़ सीट से जीते भाजपा विधायक संजय पाठक थे। पाठक ने उस वक्त अपनी कुल दौलत 226 करोड़ रुपये बताई थी। इस बार के चुनावी हलफनामे में पाठक ने अपनी कुल दौलत 242 करोड़ रुपये बताई है। वहीं, कश्यप उनसे आगे निकल गए हैं।  

मध्य प्रदेश चुनाव। - फोटो : Amar Ujala Digital
साल-दर-साल होने वाली कमाई 
चेतन्य कश्यप, उनकी पत्नी नीता की सालाना कमाई की बात करें तो, यह करोड़ों में है। 2018-19 में कश्यप परिवार की कुल कमाई 1.02 करोड़ रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में कमाई में कमी हुई। 2019-20 में ये घटकर 88.74 लाख रुपये हो गई। 2020-21 में परिवार की आमदनी में इजाफा हुआ और ये 1.07 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, 2021-22 में कमाई में फिर भारी बढ़ोतरी हुई और ये 1.28 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, 2022-23 में 1.35 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

रतलाम-मुंबई में 16 बैंक खाते
शपथ पत्र के अनुसार, भाजपा विधायक और उनके परिवार के पास 1,08,815 रुपये नकदी के रूप में हैं। भाजपा नेता और उनके परिवार के सदस्यों के रतलाम और मुंबई में कुल 16 बैंक खाते हैं जिनमें कुल 1.43 करोड़ रुपये जमा हैं। 

चेतन्य कश्यप के 42.264 लाख रुपये के कंपनियों और निधियों में शेयर हैं। इसके अलावा विधायक ने 60,000 रुपये बीमा की प्रीमियम जमा की हुई है। भाजपा विधायक ने अपने हलफनामे में 2.33 करोड़ रुपये की लेनदारियां बताई हैं।

चेतन्य कश्यप अपने पास 17.87 लाख रुपये कीमत के गहने रखे हुए हैं। वहीं, पत्नी नीता के पास 50.48 लाख रुपये के जेवरात हैं।

टीयूवी और इनोवा जैसी कारें रखते हैं चेतन्य
चेतन्य के हलफनामे के अनुसार, उनके नाम पर दो वाहन हैं। चेतन्य के पास 11.75 लाख रुपये की टीयूवी जबकि 13 लाख रुपये की इनोवा कार है। चैतन्य कश्यप के पास कुल 8.16 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इसमें सबसे ज्यादा 3.73 करोड़ की चल संपत्ति उनकी पत्नी नीता कश्यप के नाम पर हैं। वहीं, चैतन्य कश्यप के नाम पर 2.32 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं, 2.11 करोड़ रुपये की संपत्ति परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर है। 

चेतन्य ने अपने शपथ पत्र में पूरे परिवार के नाम पर 16 भूखंड जबकि दो गैर-खेतिहर जमीन बताई है। इसके साथ ही कश्यप परिवार के नाम पर 2 वाणिज्यिक भवन हैं। विधायक और उनके परिजन के नाम पर रतलाम और मुंबई में आठ मकान और फ्लैट हैं। इस प्रकार से चेतन्य कश्यप और उनके परिवार के नाम कुल 287.92 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं, चल और अचल संपत्ति दोनों की कीमत को जोड़े दें तो, यह कुल 296.08 करोड़ रुपए की हो जाती है। 

कमाई का स्त्रोत क्या है?
चैतन्य कश्यप ने खुद, पत्नी और परिवार की कमाई का जरिया व्यवसाय, किराया, डेवीडेंड आदि को बताया है। भाजपा विधायक ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से 1976 में बीकॉम (द्वितीय वर्ष) की पढ़ाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next