फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: कांग्रेस की नई रणनीति, अब नाथ और दिग्गी साथ आ प्रत्याशियों व वोटरों में दिखाएंगे एका

Tue, 31 Oct 2023 12:26 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार में तेजी लाने से पहले मतभेदों की अटकलों के बीच पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पीसीसी चीफ कमलनाथ एक साथ प्लेन से दिल्ली से भोपाल आएंगे। इसे उनकी एकजुटता बताने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह और कमलनाथ - फोटो : Socila Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नामांकन फॉर्म जमा करने की सोमवार को अंतिम तारीख थी। इसके बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पीसीसी चीफ कमलनाथ दिल्ली पहुंचे। वहां पर दोनों नेताओं ने वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की। दोनों मंगलवार को एक प्लेन से दिल्ली से भोपाल पहुंचेंगे। इसे दोनों की मतभेदों की अटकलों के बीच एकजुटता दिखाने की रणनीति बताई जा रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि दोनों नेता नामांकन के बाद चुनावी रणनीति को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


महाजनसंपर्क अभियान शुरू होगा
कांग्रेस आगामी दिनों में महाजनसंपर्क अभियान शुरू कर रही है। इसमें पार्टी के दिग्गज नेता एक साथ अलग-अलग क्षेत्र में उतरेंगे। इसमें पार्टी के वचन पत्र की गारंटी को पूरा करने का विश्वास जनता को दिलाएंगे। साथ ही भाजपा सरकार के घोटाले और भ्रष्टाचार को भी गिनाएंगे। पार्टी के नेताओं का कहना है कि दोनों नेता वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा कर आगामी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देंगे।
बता दें, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच द्वंद्व होने की चर्चा भाजपा से कांग्रेस में आए विधायक वीरेंद्र रघुवंशी की टिकट कटने के बाद सामने आई थी। इसमें कमलनाथ ने टिकट कटने पर रघुवंशी समर्थकों को दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़ने की बात कही थी। इसके बाद से दोनों ही नेताओं के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने की अटकलें लग रही थी। इन अटकलों पर प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने दोनों नेताओं को शोले फिल्म का जय और वीरू बताया था। वहीं, दिग्विजय सिंह ने भी दोनों के बीच लड़ाई को भाजपा को षड्यंत्र बताया था।
विज्ञापन


दिखावटी एकजुटता का प्रदर्शन होगा
वहीं, भाजपा नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की एकजुटता को दिखावटी बता रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कपड़े फाडू बयान के बाद लगातार चल रही अनबन के बीच नाथ जी और सुरजेवाला विमान से दिल्ली पहुंचे। दिग्विजय सिंह अलग से ट्रेन से दिल्ली पहुंचे। रात को केंद्रीय नेतृत्व के सामने गिला शिकवा बैठक है। उन्होंने आगे लिखा कि पटकथा लिख दी गई। सुबह दोनों एक साथ वापस आएंगे और दिखावटी एकजुटता का प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें