फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, दिग्गी के बेटे जयवर्धन का नाम शामिल नहीं

Sat, 28 Oct 2023 01:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने खरगे सोनिया,राहुल समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। 
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों के अनुसार नेताओं को स्थान दिया गया है। सूची में पीसीसी चीफ कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ शामिल है, लेकिन दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन का नाम शामिल नहीं है। 
विज्ञापन

कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में टिकट के लिए दावेदारी कर रहे नेताओं को भी शामिल किया है। इसे उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयास बताया जा रहा है। इसमें उदयपुरा सीट से दावेदारी कर रहे संजय मसानी, सुरखी से दावेदारी कर रहे गुड्डू राजा बुंदेला को शामिल किया है। प्रदेश के एक मात्र सांसद नकुलनाथ के अलावा तीनों राजयसभा सांसद दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा और राजमणि पटेल को भी शामिल किया गया है। वहीं, चुनाव लड़ने वालों में कमलनाथ, डॉ. गोविंद सिंह, कमलेश्वर पटेल, ओमकार सिंह मरकाम, अजय सिंह, जीतू पटवारी और आरिफ मसूद को भी सूची में शामिल है। 
विज्ञापन


कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची
1 मल्लिकार्जुन खरगे
2 सोनिया गांधी
3 राहुल गांधी
4 प्रियंका गांधी
5 केसी वेनुगोपाल
6 रणदीप सुरजेवाला
7 मुकुल वासनिक
8 जितेंद्र सिंह
9 कमलनाथ 
10 डॉ. गोविंद सिंह
11 दिग्विजय सिंह
12 भूपेश बघेल
13 अशोक गहलोत
14 सुखविंदर सिंह 
15 दीपक बाबरिया
16 कांतिलाल भूरिया
17 सुरेश पचौरी
18 अरुण यादव
19 कमलेश्वर पटेल
20 ओमकार मरकाम
21 अजय सिंह
22 विवेक तंखा
23 राजमणि पटेल
24 सचिन पायलट
25 नकुल नाथ
26 मीनाक्षी नटराजन
27 जीतू पटवारी
28 राज बब्बर
29 कन्हैया कुमार
30 आरिफ मसूद
31 शेख अलीम
32 संजय मसानी
33 सुनील केदार
34 अशोक सिंह
35 राधेलाल बघेल
36 महेंद्र पटेल
37 जीवन पटेल
38 प्रदीप अहिरवार
39 गुड्डु राजा बुंदेला
40 अभय दुबे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें