तबीयत बिगड़ने के बाद 2 अप्रैल को जॉनसन को अस्पताल में भर्ती कराया। 3 अप्रैल को जॉनसन के पिता और 6 अप्रैल को मां को भर्ती कराया गया। तीनों के इलाज पर अच्छा खासा पैसा खर्च हुआ, लेकिन किसी को भी बचाया नहीं जा सका। 7 अप्रैल को पादरी ए जे सैमुअल, 16 अप्रैल को जॉनसन और 17 अप्रैल को जॉनसन की मां कुंजम्मा की मौत हो गई। शोबी 16 लाख से ज्यादा रुपये का अस्पताल का बिल चुकाकर भी अपनों को नहीं बचा पाई। अभी जॉनसन का बेटा संक्रमित है, जिसका इलाज चल रहा है और शोबी घर में आइसोलेट हैं।