फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 100 से ज्यादा मरीज मिले, एक्टिव केस 592 पहुंचे

Fri, 01 Jul 2022 10:21 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है। गुरुवार को 7518 जांच में 127 पॉजिटिव मिले है। एक्टिव केसों की संख्या 592 पहुंच गई है।
विज्ञापन
एमपी में कोरोना संक्रमण के मामले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़त हो रही है। गुरुवार को पूरे राज्य में 7,518 जांच की गई। इसमें 127 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। एक्टिव केसों की संख्या 592 पहुंच गई है।
विज्ञापन

 
प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में संक्रमित/संदिग्ध 29 मरीज भर्ती है। इनमें से 6 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 44 हजार 496 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 33 हजार 162 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 742 लोगों की जान जा चुकी है। गुरुवार को 85 मरीज ठीक हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 592 पहुंच गई है। बुधवार को प्रदेश में 126 पॉजिटिव मिले थे। 
 
भोपाल में सबसे ज्यादा 40 मरीज
प्रदेश के 18 जिलों में नए संक्रमित मिले है। इनमें बालाघाट में 3, भोपाल में 40, दतिया में 1, गुना में 2, ग्वालियर में 4, हरदा में 4, होशंगाबाद में 2, इंदौर में 34, जबलपुर में 10, कटनी में 1, खंडवा में 6, मंडला में 2, नरसिंहपुर में 6, रायसेन में 6, राजगढ़ में 2, सीहोर में 2, शिवपुरी में 1, उज्जैन में 1 मरीज मिला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें