फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: प्रदेश में संक्रमण जांच और संक्रमितों की संख्या घटी, सोमवार को मिले 1222 नए केस, 3 की मौत

Tue, 15 Feb 2022 11:07 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में सोमवार को 1222 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, वहीं 3 मरीजों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा 287 संक्रमित भोपाल में मिले हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले घटे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग के साथ संक्रमितों की संख्या भी कम हो रही है। सोमवार को प्रदेश में 60402 सैंपलों की जांच में 1222 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, 3 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में प्रदेश में 14 हजार 696 एक्टिव केस हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को इंदौर, जबलपुर और विदिशा में कोरोना से 1-1 मौत रिपोर्ट हुई है। 24 घंटे में 3452 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 404 संक्रमित और संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इनमें से 71 मरीज ऑक्सीजन पर हैं। वहीं, भोपाल में भर्ती 143 में से 35 और इंदौर में भर्ती 72 में से 21 मरीज ऑक्सीजन पर हैं। प्रदेश में अब तक 10 लाख 28 हजार 873 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 3 हजार 477 ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना के कारण 10700 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

भोपाल में सबसे ज्यादा केस 
प्रदेश में सबसे ज्यादा केस भोपाल में 287, इंदौर में 141, सिवनी में 72, जबलपुर 62, होशंगाबाद 49, छिंदवाड़ा 37, खरगौन 37, सागर 35, सीहोर 35, छतरपुर 32, देवास 32, रायसेन 30, नरसिंहपुर 27, शिवपुरी 27, दमोह 24, बालाघाट 23, राजगढ़ 19, बैतूल 18, पन्ना 17, मंडला 16, दतिया 12, डिंडौरी 11, गुना 11, हरदा 11, झाबुआ 11, कटनी 11, खंडवा 11, उज्जैन में 11 यानी 10 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें