फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: सांसद को अश्लील वीडियो भेजने वाले दबोचे, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया 

Tue, 15 Feb 2022 09:33 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सांसद प्रज्ञा ठाकुर को फोन कॉल कर अश्लील मैसेज भेजने और सेक्सटॉर्शन करने वाले दो आरोपियों को भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
भोपाल: सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद प्रज्ञा ठाकुर को फोन कॉल कर अश्लील मैसेज भेजने और सेक्सटॉर्शन करने वाले दो आरोपियों को भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों को मंगलवार को भोपाल लेकर आएगी। सांसद ने 6 फरवरी को टीटी नगर थाने में शिकायत दी थी। 
विज्ञापन


साइबर क्राइम ब्रांच पुलिस ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर को अश्लील मैसेज और सेक्सटॉर्शन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की उम्र 21 और 23 साल बताई जा रही है। दोनों सगे भाई हैं और 8वीं तक पढ़े हैं। भोपाल पहुंचने के बाद  आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। 

बता दें सांसद प्रज्ञा ठाकुर को 6 फरवरी शाम 7 बजे वाट्सएप पर वीडियो कॉल आया था। जिसके बाद एक लड़की ने अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। इसके बाद सांसद ने अपना फोन काट दिया। इसके बाद एक दूसरे नंबर से सांसद को लड़की का रिकॉर्डिंग वीडियों भेजा गया। इसके साथ ही आरोपी ने सांसद से मांग नहीं मानने पर उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। इस पर सांसद ने तुरंत टीटी नगर थाने को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें