फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: प्रदेश में 98 नए पॉजिटिव मिले, भोपाल में एक मरीज की मौत

Tue, 05 Jul 2022 08:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सोमवार को प्रदेश में पांच हजार 215 जांच में 98 नए मरीज मिले हैं। भोपाल में एक मरीज की मौत रिपोर्ट हुई है।
विज्ञापन
एमपी में कोरोना के मामले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी कमी आई है। पिछले कुछ दिन से लगातार तीन अंकों में नए केस मिल रहे थे। सोमवार को प्रदेश में 5 हजार 215 जांच में 98 नए मरीज मिले हैं। भोपाल में एक मरीज की मौत रिपोर्ट हुई है।
विज्ञापन

 
प्रदेश के अगल-अलग अस्पताल में संदिग्ध/ संक्रमित 34 मरीज भर्ती है। इनमें से 4 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। प्रदेश में अब तक दस लाख 44 हजार 917 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से दस लाख 33 हजार 429 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार 10 हजार 744 लोगों की जान जा चुकी है। सोमवार को 81 मरीज ठीक हुए। अभी प्रदेश में 744 एक्टिव केस है।
 
इंदौर में सबसे ज्यादा 56 मरीज मिले
प्रदेश में 14 जिलों में सोमवार को मरीज मिले हैं। इसमें इंदौर में सबसे ज्यादा 56 मरीज मिले हैं। इसके अलावा बैतूल में 1, भोपाल में 6, बुरहानुपर में 1, धार में 1, डिंडौरी में 1, ग्वालियर में 1, हरदा में 2, होशंगाबाद में 3, जबलपुर में 9, खरगोन में 3, नरसिंहपुर में 5, रायसेन में 6, सीहोर में 3 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें