फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Election: इंदौर सरकार के लिए 18 लाख वोटर कल लिखेंगे फैसला, जानें कहां कौन दिख रहा मजबूत

सार

इंदौर महापौर के लिए यूं तो 19 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं पर मुख्य मुकाबला भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव और कांग्रेस के प्रत्याशी संजय शुक्ला के बीच ही है। 
विज्ञापन
election Logo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में बुधवार को जनता इंदौर नगर निगम के अगले पांच साल का भविष्य लिखने जा रही है। इंदौर नगर निगम के चुनाव में 85 वार्डों में 341 पार्षद उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सबसे कम दो-दो उम्मीदवार 20 वार्डों में और सबसे अधिक 10 उम्मीदवार 1 वार्ड में है। इंदौर महापौर के लिए यूं तो 19 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं पर मुख्य मुकाबला भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव और कांग्रेस के प्रत्याशी संजय शुक्ला के बीच ही है। 
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को होने वाले मतदान में इंदौर से कुल 18 लाख 35 हजार 316 मतदाता निगम चुनाव में वोट डाल सकेंगे। सूची के मुताबिक निगम चुनाव में 9 लाख 36 हजार 213 पुरुष व 8 लाख 99 हजार 017 महिला मतदाता हैं। 86 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे ज्यादा मतदाताओं वाला वार्ड 79 है। इसमें 35881 मतदाता हैं। जबकि सबसे कम वाला वार्ड मूसाखेड़ी वार्ड 52 है, जहां 14011 वोटर शामिल हैं।

बात करें तो इस बार चुनाव में मुकाबला टक्कर का है। शहर की नब्ज जानने वाले बता रहे हैं कि इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन सुधर सकता है। कई वार्डों में परिवर्तन संभव है। कांग्रेस को भाजपा के बागियों से मदद मिल सकती है। ताजा अनुमान के मुताबिक कांग्रेस की सीटें बढ़ना तय माना जा रहा है। हालांकि स्थिति कल होने वाले मतदान प्रतिशत पर काफी कुछ निर्भर करेगी। 50 प्रतिशत के आसपास मतदान होने से भाजपा को नुकसान हो सकता है। ज्यादा मतदान अगर भाजपा करवा सकी तो लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन


शहर की विधानसभा क्षेत्रों में वार्डों की स्थिति
  • विधानसभा क्षेत्र 1 की बात करें तो इसमें 17 वार्ड आते हैं, जिसमें आठ वार्ड ऐसे हैं, जहां भाजपा की स्थिति मजबूत नजर आ रही है, वहीं कांग्रेस पांच वार्डों में ताकतवर दिख रही है। चार वार्डों में टक्कर की स्थिति है। निर्दलीय भी मुकाबले में हैं। 
  • विधानसभा नंबर 2 की बात करें तो इसमें 18 वार्ड लगते हैं। यहां के 13-14 वार्डों में भाजपा ठीकठाक स्थिति में है, वहीं कांग्रेस तीन वार्डों में जान लगाती दिखी है। दो वार्डों में ऊंट किस करवट बैठ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। 
  • विधानसभा नंबर तीन में कांग्रेस की स्थिति मजबूत दिख रही है। मुस्लिम बहुल इलाके ज्यादा हैं। यहां 10 वार्ड लगते हैं। यहां पांच सीटों पर कांग्रेस मुकाबले पर नजर आ रही है। निर्दलीय खेल बिगाड़ सकते हैं। 
  • इंदौर की अयोध्या कहे जाने वाले विधानसभा क्षेत्र 4 की बात करें तो यहां 13 वार्ड लगते हैं। यहां भाजपा सीधी बढ़त बनाते दिख रही है। नौ वार्डों में स्थिति मजबूत है। तीन वार्ड ऐसे हैं, जहां कांग्रेस भी मुकाबले में है। 
  • विधानसभा 5 में 18 वार्डों का इलाका आता है। यहां 12  वार्डों पर भाजपा तो 4 वार्डों में कांग्रेस दम भरती दिख रही है। 2-3 वार्डों में मुकाबला टक्कर में लग रहा है।
  • राऊ विधानसभा में 8 वार्ड हैं, जहां चार पर कांटे की टक्कर दिख रही है। चार सीटें कांग्रेस के लिए आसान लग रही हैं। 

सबसे ज्यादा और सबसे कम प्रत्याशी
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, इंदौर नगर निगम के जिन वार्डों में दो-दो उम्मीदार चुनाव मैदान में हैं, उनमें वार्ड क्रमांक 3, 6, 9, 18, 24, 27, 43, 49, 59, 61, 62, 65, 67, 69, 71, 72, 74, 76, 77 तथा वार्ड क्रमांक 79 शामिल हैं। सबसे ज्यादा प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 54 में हैं, यहां 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। बता दें कि इंदौर जिले की आठ नगर परिषदों में पार्षद पदों के लिए कुल 356 उम्मीदवार हैं। इसमें से नगर परिषद राऊ में 34, सांवेर में 39, मानपुर में 41, महू गांव में 66, गौतमपुरा में 39, बेटमा में 48, देपालपुर में 41 और हातोद नगर परिषद में 48 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें