फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: मध्य प्रदेश में 24 घंटे में 950 नए केस मिले, 2 की मौत, पॉजिटिविटी दर 1.38 प्रतिशत

Sun, 20 Feb 2022 12:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में  शनिवार को 69 हजार सैंपल जांच में 950 नए संक्रमित मिले। वहीं, 2 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में 7227 एक्टिव कोरोना केस हैं।
 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले घटे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले स्थिर बने हुए हैं। शनिवार को 69 हजार सैंपल जांच में 950 नए संक्रमित मिले। वहीं, 2 लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी दर घटकर 1.38 प्रतिशत पर आ गई है। वहीं, प्रदेश में अभी 7227 एक्टिव कोरोना केस हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में 286 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 52 गंभीर हैं। राजधानी भोपाल में 107 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 32 मरीज गंभीर हैं। वहीं, इंदौर में 44 भर्ती मरीजों में से 15 गंभीर हैं। प्रदेश में अब तक 10 लाख 34 हजार 440 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 16 हजार 198 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 715 मरीजों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को प्रदेश में 1785 मरीज रिकवर हुए। 

भोपाल में 214 संक्रमित मिले 
प्रदेश में सबसे ज्यादा भोपाल में 214 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, इंदौर 76, जबलपुर 39, ग्वालियर 12, आगर मालवा 1, अलीराजपुर 1, अनूपपुर 12, बालाघाट 25, बड़वानी 3, बैतूल 39, छतरपुर 28, छिंदवाड़ा 19, दमोह 15, दतिया 13, देवास 19, धार 18, डिंडौरी 14, गुना 12, हरदा 12, होशंगाबाद 28, झाबुआ 9, कटनी 16, खंडवा 2, खरगौन 6, मंडला 14, मंदसौर 5, मुरैना 3, नरसिंहपुर 16, नीमच 6, पन्ना 15, रायसेन 36, राजगढ़ 5, रतलाम 15, रीवा 4, सागर 33, सतना 23, सीहोर 32, सिवनी 25, शहडोल 13, शाजापुर 2, श्योपुर 5, शिवपुरी 23, सीधी 10, सिंगरौली 1, टीकमगढ़ 2, उज्जैन 6, उमरिया 4 और विदिशा में 19 संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार जिलों में नहीं मिले नए संक्रमित 
प्रदेश के अशोकनगर, भिंड, बुरहानपुर, निवाड़ी में शनिवार को कोई भी संक्रमित मरीज नहीं मिला। वहीं, बुरहानपुर जिले में कोई एक्टिव केस भी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें