मध्य प्रदेश में सोमवार को 73583 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें से 7154 नए संक्रमित पाए गए। वहीं दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 39450 हो गई है। 988 लोग अस्पतालों में और 239 लोग कोविड केयर सेंटर में इलाज करा रहे हैं। संक्रमण दर में भी लगातार वृद्घि हो रही है। सोमवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर 9.72 फीसदी रही। वर्तमान रिकवरी दर 94.08 फीसदी है। सोमवार को 2675 लोग रिकवर हुए है।
इंदौर में टूटा रिकॉर्ड
इंदौर में हर दिन कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। सोमवार को 2109 नए प्रकरण सामने आए। रविवार को 1890 मरीज मिले थे। सोमवार रविवार से भी ज्यादा संक्रमित पाए गए। वहीं एक संक्रमित की मौत हो गई। जानकारों ने जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में कोरोना का पीक आने की आशंका जताई है।
भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर में भी नहीं थम रहा संक्रमण
राजधानी भोपाल में भी संक्रमण के मामले कम होते नजर नहीं आ रहे हैं। सोमवार को राजधानी में 1339 नए मरीज मिले। मंत्री, विधायकों के साथ ही अधिकारी भी संक्रमित हो रहे हैं। सोमवार को भोपाल संभागायुक्त गुलशन बामरा भी संक्रमित पाए गए। साथ ही राघोगढ़ से कांग्रेस के विधायक और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। फिलहाल वो होम क्वारेंटाइन हैं।
जबलपुर और ग्वालियर में भी संक्रमण कम होता नजर नहीं आ रहा है। सोमवार को जबलपुर में 547 नए मरीज मिले और एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। वहीं ग्वालियर में 458 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में पुलिसकर्मी भी बड़ी संख्या में संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को 117 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए, जिसके बाद संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 655 हो गई है।
अन्य जिलों की स्थिति
आगर मालवा और नीमच के अलावा प्रदेश के अन्य 49 जिलों में कोरोना के नए मरीज मिले हैं। सागर में सोमवार को 307, खरगौन में 169, उज्जैन में 117, रतलाम में 108, विदिशा में 96, रायसेन में 92, रीवा में 92, खंडवा में 89, कटनी में 88, भिंड में 87, सीहोर में 85, शिवपुरी में 81, नरसिंहपुर में 79, अशोकनगर में 76, अनूपपुर में 74, बैतूल में 72, दमोह में 63, शहडोल में 54, दतिया में 53, धार में 53, झाबुआ में 52, होशंगाबाद में 50, छतरपुर में 49, छिंदवाड़ा में 47, श्योपुर में 43, गुना में 42, सतना में 39, हरदा में 37, उमरिया में 37, देवास में 34, मुरैना में 33, पन्ना में 33, शाजापुर में 32, बालाघाट में 31, सिवनी में 31, निवाड़ी में 30, बड़वानी में 23, सीधी में 20, अलीराजपुर में 19, टीकमगढ़ में 18, सिंगरौली में 17, बुरहानपुर में 14, राजगढ़ में 14, मंदसौर में 12,मंडला में 11 और डिंडौरी में 1 पॉजिटिव मरीज मिला है।