मध्य प्रदेश में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को 5061 जांच में 69 संक्रमित मिले हैं। इसमें इंदौर में सबसे ज्यादा 45 मरीज मिले हैं।
मध्य प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल संक्रमित/ संदिग्ध 27 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 6 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। अब तक प्रदेश में 10 लाख 44 हजार 150 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 32 हजार 955 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 741 की जान जा चुकी है। सोमवार को 80 मरीज ठीक हुए। अभी 454 एक्टिव मरीज हैं।
प्रदेश के 12 जिलों में संक्रमित मिले हैं। इनमें बालाघाट में 1, भोपाल में 5, डिंडौरी में 2, ग्वालियर में 2, इंदौर में 45, जबलपुर में 2, खंडवा में 1, रायसेन में 5, रतलाम में 2, सीहोर में 2, सिंगरौली में 1, उज्जैन में 1 मरीज मिला है।