फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: प्रदेश में 44 नए पॉजिटिव मिले, इंदौर-रायसेन में सबसे ज्यादा 12-12 मरीज मिले

Sun, 29 May 2022 12:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे है। शनिवार को प्रदेश में 8143 जांच में 44 नए पॉजिटिव मिले। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 305 हो गई है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शनिवार को प्रदेश में 8143 जांच में 44 नए पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 305 हो गई है।
विज्ञापन

 
प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में 13 मरीज भर्ती हैं। इनमें 2 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। अब तक 10 लाख 42 हजार 518 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 31 हजार 477 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 736 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को 37 मरीज ठीक हुए।
 
12 जिलों में मिले नए संक्रमित
प्रदेश के 12 जिलों में नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें बैतूल में 1, भोपाल में 6, दतिया में 3, धार में 1, ग्वालियर में 3, होशंगाबाद में 1, इंदौर में 12, जबलपुर में 1, मुरैना में 2, निवाड़ी में 1, रायसेन में 12, शिवपुरी में 1 मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें