कोरोना संक्रमण की रफ्तार प्रदेश में तेजी से कम होती जा रही है। सोमवार को 53806 जांच में 285 नए केस मिले है। वहीं, 2 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में अभी 3121 एक्टिव केस है।
मध्यप्रदेश में अलग-अलग अस्पताल में 155 मरीज भर्ती है। इनमें से 27 मरीज गंभीर है। भोपाल में सबसे ज्यादा 46 मरीज भर्ती है, जिसमें से 18 गंभीर है। वहीं, इंदौर में 18 में से 3 मरीज गंभीर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 39 हजार 192 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 25 हजार 342 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 729 मरीज की मौत हो चुकी है। अभी प्रदेश में 3121 एक्टिव केस है। सोमवार को 611 मरीज ठीक हुए।
13 जिलों में कोई केस नहीं मिला
प्रदेश के 13 जिलों में सोमवार को कोई नया केस नहीं मिला है। यज जिले अलीराजपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, दतिया, खंडवा, नीमच, निवाड़ी, रतलाम, शाजपुर, श्योपुर, सीधी, सिंगरौली है। वहीं, बुरहानुपर में कोई भी एक्टिव केस नहीं है।
भोपाल में सबसे ज्यादा संक्रमित
प्रदेश में भोपाल में सबसे ज्यादा 64 नए मरीज मिले है। इसके अलावा बालाघाट 11, दमोह 18, इंदौर 19, जबलपुर 10, नरसिंहपुर 14, राजगढ़ 11, सतना 14, शिवपुरी में 10 नए पॉजिटिव मिले है। इसके अलावा बाकी जिलों में 10 से कम मरीज मिले है।