फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन से एमपी के 29 बच्चे लौटे:दिल्ली रेजिडेंट कमिश्नर को CM ने छात्रों की समुचित व्यवस्था करने को कहा  

Tue, 01 Mar 2022 11:08 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली रेजिडेंट कमिश्नर को यूक्रेन से लौटने वाले छात्रों को लेकर बैठक ली। इसमें सीएम ने अधिकारियों को समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अब तक यूक्रेन से प्रदेश के 29 बच्चे लौटे है।  

विज्ञापन
हरिद्वार में शिवराज सिंह चौहान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली रेजिडेंट कमिश्नर को यूक्रेन से लौटने वाले छात्रों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। अब तक यूक्रेन से प्रदेश के 29 बच्चे लौटे है।  

रूस और यूक्रेन के बीच हमले तेज होते जा रहे है। भारत के नागरिक यूक्रेन में फंसे हुए है। जो वापस भारत लौटने के लिए परेशान है। कई छात्र वापस आने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मंदद मांग कर है। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने यूक्रेन में भारतीय एंबेसी से संपर्क में रहने को कहा। साथ ही बच्चों के अभिभावकों से सदस्यता और संवेदनशीलता से बात करें। 

मुख्यमंत्री ने दिल्ली रेजिडेंट कमिश्नर के अधिकारियों को भारत में आने पर बच्चों की समुचित व्यवस्था करने को कहा। साथ ही स्वदेश वापस होने पर उनके रूकने और प्रदेश जाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। प्रदेश सरकार ने प्रत्येक अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है। दिल्ली स्थित कार्यालय निरंत सीएमओ से संपर्क में है। 

जानकारी के अनुसार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर दो फ्लाइट मंगलवार को दिल्ली और एक मुंबई आएगी। अब तक प्रदेश के 29 बच्चे भारत लौटे है। इनमें से 6 बच्चे सोमवार को आए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें