फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP corona update: प्रदेश में 248 नए संक्रमित मिले, भोपाल-इंदौर में 1-1 मरीज की मौत

Wed, 27 Jul 2022 10:38 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। मंगलवार को 7774 जांच में प्रदेश में 248 नए मरीज मिले है। भोपाल और इंदौर में 1-1 मरीज की मौत रिपोर्ट हुई है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1630 के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन
एमपी में कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। मंगलवार को 7774 जांच में प्रदेश में 248 नए मरीज मिले है। भोपाल और इंदौर में 1-1 मरीज की मौत रिपोर्ट हुई है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1630 के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन

 
प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में संक्रमित/ संदिग्ध 77 मरीज भर्ती है। इनमें से 9 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 48 हजार 944 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 36 हजार 563 ठीक हो गए है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 751 की जान जा चुकी है। मंगलवार को प्रदेश में 218 मरीज ठीक हुए।
 
इंदौर में सबसे ज्यादा 104 मरीज

प्रदेश के 25 जिलों में मंगलवार को नए मरीज मिले है। इनमें बालाघाट में 3, बड़वानी में 1, भिंड में 1, भोपाल में 45, धार में 1, डिंडौरी में 3, गुना में 1, ग्वालियर में 11, हरदा में 5, होशंगाबाद में 6, इंदौर में 104, जबलपुर में 34, कटनी में 3, खंडवा में 1, मंडला में 1, मुरैना में 2, नरसिंहपुर में 8, रायसेन में 2, राजगढ़ में 2, रतलाम में 2, सागर में 1, सीहोर में 5, शिवपुरी में 3, सिंहरौली में 1, उज्जैन में 2 मरीज मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें