फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, युवक को छोड़ने के एवज में मांगे थे पैसे

Wed, 27 Jul 2022 10:25 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर लोकायुक्त की टीम ने एमआईजी थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों पुलिसकर्मी थाने में पूछताछ के लिए लाए गए एक युवक को छोड़ने के एवज में 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
रिश्वत लेते पुलिसकर्मी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर लोकायुक्त की टीम ने एमआईजी थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों पुलिसकर्मी थाने में पूछताछ के लिए लाए गए एक युवक को छोड़ने के एवज में 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। डीएसपी प्रवीण बघेल की टीम ने दोनों को रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 15 हजार लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला ने लोकायुक्त पुलिस से पुलिसकर्मियों के रिश्वत लेने की शिकायत की थी। वहीं, पूरे मामले में खास बात ये है कि पुलिसकर्मियों को कुछ भनक लग गई थी, जिसके चलते वे भाग निकले थे। लेकिन लोकायुक्त की टीम ने तमाम वीडियो फुटेज जमा कर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें