फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा, 24 घंटे में इंदौर में 69 समेत 159 नए संक्रमित मिले

Thu, 14 Jul 2022 04:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है। बुधवार को सात हजार 643 जांच में 159 नए मरीज मिले है। इंदौर में सबसे ज्यादा 69 मरीज है। एक्टिव मरीजों की संख्या 928 पहुंच गई है।
विज्ञापन
एमपी में कोरोना के मामले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को 7643 जांच में 159 नए मरीज मिले हैं। इसमें इंदौर में सबसे ज्यादा 69 मरीज मिले। बुधवार को प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 928 पहुंच गई।
विज्ञापन

 
प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में संदिग्ध/ संक्रमित 36 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 9 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। प्रदेश में अब तक 10 लाख 46 हजार 109 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 34 हजार 435 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 746 की जान जा चुकी है। बुधवार को 132 मरीज ठीक हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
22 जिलों में मिले नए मरीज
प्रदेश में बालाघाट में 3, बैतूल में 2, भोपाल में 37, बुरहानपुर में 1, छतरपुर में 2, दमोह में 1, ग्वालियर में 9, हरदा में 2, होशंगाबाद में 1, इंदौर में 65, जबलपुर में 18, कटनी में 1, खंडवा में 1, नरसिंहपुर में 2, रायसेन में 1, राजगढ़ में 1, रतलाम में 2, सागर में 1, सीहोर में 3, टीकमगढ़ में 3, उमरिया में 1 और उज्जैन में 2 नए मरीज मिले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें