फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update:प्रदेश में 124 नए पॉजिटिव मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या 885, अस्पताल में 96 भर्ती 

Wed, 09 Mar 2022 11:50 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या कंट्रोल में  है। मंगलवार को प्रदेश में 50 हजार जांच में 124 नए संक्रमित मिले है। एक्टिव मरीजों की संख्या 885 है, वहीं 167 मरीज ठीक हुए हैं। 
विज्ञापन
एमपी में कोरोना के मामले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या कंट्रोल में है। मंगलवार को प्रदेश में 50 हजार जांच में 124 नए संक्रमित मिले हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 885 है, वहीं 167 मरीज ठीक हुए हैं। 

प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 96 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 12 ऑक्सीजन पर हैं। सबसे ज्यादा मरीज भोपाल में 33 भर्ती मरीज में 6 और इंदौर में भर्ती 2 में 1 मरीज ऑक्सीजन पर हैं। प्रदेश में अब तक 10 लाख 40 हजार 378 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 28 हजार 760 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 733 मरीजों की जान जा चुकी है। 

19 जिलों में नया केस नहीं 

विज्ञापन

प्रदेश में मंगलवार को 19 जिलों में कोई नया केस नहीं मिला है। यह जिले आलीराजपुर, अशोकनगर, बड़वानी, भिंड, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, गुना, हरदा, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, निवाड़ी, पन्ना, राजगढ़, रतलाम, रीवा, सीधी सिंगरौली में कोई नया मरीज नहीं मिला है। 

3 जिलों में 10 से ज्यादा केस 
प्रदेश के 3 जिलों में मंगलवार को 10 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। इसमें इंदौर और जबलपुर में सबसे ज्यादा 15-15 पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद भोपाल में 12 संक्रमित मिले हैं। बाकी जिलों में नए मरीजों की संख्या 10 से कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें