मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कंट्रोल में आ गए है। प्रदेश में शुक्रवार को 40 हजार जांच में 73 नए पॉजिटिव मिले है। वहीं, अभी एक्टिव केस 678 है।
प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 66 मरीज भर्ती है। इनमें से 11 ऑक्सीजन पर है। इनमें सबसे ज्यादा भोपाल में भर्ती 20 मरीज में 5 और इंदौर में 3 में से 1 मरीज ऑक्सीजन पर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 40 हजार 636 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 29 हजार 225 ठीक हो गए। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 733 लोगों की जान जा चुकी हैंं। शुक्रवार को कोरोना से 145 मरीज ठीक हुए।
25 जिलों में कोई केस नहीं
प्रदेश के 25 जिलों में शुक्रवार को कोई नया केस नहीं मिला है। यह जिले अनूपपुर, अशोकनगर, बालाघाट, बड़वानी, भिंड, बुरहानपुर, छत्तरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, धार, डिंडौरी, ग्वालियर, कटनी, खंडवा, नीमच, निवाड़ी, पन्ना, रीवा, सागर, शहडोल, शाजापुर, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ है।
जबलपुर में 15 पॉजिटिव मिले
प्रदेश में शुक्रवार को सिर्फ 1 जिले जबलपुर में 10 से ज्यादा नए संक्रमित 15 मिले है। बाकी जिलों में संक्रमितों की संख्या 10 से कम है। प्रदेश में तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है। वहीं, करीब 6 जिलों में कोई एक्टिव केस भी नहीं है।