फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Cases: प्रदेश में फिर बढ़े नए मरीज, 24 घंटे में 1013 पॉजिटिव, दो मौतें; बुरहानपुर जिला कोरोना फ्री 

Sat, 19 Feb 2022 01:06 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में कुछ दिन की राहत के बाद कोरोना के नए केस फिर बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को 1013 नए केस सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि बुरहानपुर अब कोरोना फ्री हो गया है। वहां कोई भी कोरोना केस नहीं है।  
विज्ञापन
एमपी कोरोना केसेस - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कारोना संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। शुक्रवार को 24 घंटे में 1013 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। राहत की बात यह है कि बुरहानपुर में कोई भी कोरोना केस नहीं रह गया है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 8364 हो गई है। 
विज्ञापन




प्रदेश में शुक्रवार को 68 हजार 926 टेस्ट किए गए। 2353 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक प्रदेश में 10 लाख 33 हजार 490 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 14 हजार 413 ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को 2 मौतों के साथ अब तक कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 10 हजार 713 पहुंच गई है। प्रदेश में 8364 एक्टिव केस है। इनमें से 8145 होम आईसोलेशन में हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


भोपाल में सबसे ज्यादा 261 मरीज मिले 

प्रदेश में भोपाल में 261, इंदौर 74, जबलपुर 43, सिवनी 40, नरसिंहपुर 37, रायसेन 32, सागर 31, धार 26, बालाघाट 25, सीहोर 25, शिवपुरी 23, देवास 22, होशंगाबाद 22, छतरपुर 21, विदिशा 21, छिंदवाड़ा 20, कटनी 20, मंडला 19, पन्ना 19, बैतूल 18, हरदा 18, दमोह 17, उमरिया 16, निवाड़ी 14, अनूपपुर 13, झाबुआ 12 में 10 से ज्यादा संक्रमित मिले है। 

23 जिलो में 10 से कम केस 
आगर मालवा में 1, अशोकनगर 1, खंडवा 1, सिंगरौली 1, मुरैना 2, सीधी 2, बड़वानी 3, टीकमगढ़ 3, अलिराजपुर 5, ग्वालियर 5, खरगौन 6, राजपढ़ 6, सतना 6, गुना 7, श्योपुर 7, दतिया 8, डिंडौरी 8, नीमच 8, रतलाम 8, रीवा 8, शहडोल 8, मंदसौर 10 और उज्जैन में 10 नए मरीज मिले है। 

3 जिलों में नहीं मिला कोई केस 
प्रदेश के भिंड़, बुरहानपुर और शाजापुर में शुक्रवार कोई संक्रमित नहीं मिला। वहीं, बुरहानपुर जिले में अब कोई एक्टिव केस भी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें