फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: आईआईएम की ईपीजीपी बैच के छात्र को मिला 70 लाख का ऑफर, वार्षिक वेतन प्रस्ताव में 114 प्रतिशत बढ़ोतरी

Sat, 19 Feb 2022 12:48 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आईआईएम इंदौर की ईपीजीपी बैच 2022 का शत प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ है। संस्थान के छात्र को 70 लाख रुपये का प्लेसमेंट ऑफर मिला है।  संस्थान के 57 विद्यार्थियों को 64 कंपनियों ने नौकरियों के प्रस्ताव दिए हैं।  
विज्ञापन
आईआईएम इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर (आईआईएम) के एक्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (ईपीजीपी) की 2022 बैच का शत प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ है। विद्यार्थियों के वार्षिक वेतन प्रस्ताव में 114 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। सर्वाधिक पैकेज 70 लाख रुपये का है ।
विज्ञापन


निदेशक प्रो. हिमांशु राय ने कहा कि 2022 बैच का प्लेसमेंट काफी अच्छा रहा है। सभी 57 छात्र-छात्राओं को नौकरियों के अवसर मिले हैं, जिसमें कुछ विद्यार्थियों को दो-दो प्रस्ताव भी आए हैं। प्लेसमेंट से जुड़ी गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए विद्यार्थियों को संस्थान ने काफी तैयारियां करवाई हैं। उसकी बदौलत प्लेसमेंट के इतने अच्छे परिणाम मिले हैं। 57 विद्यार्थियों को 64 कंपनियों ने नौकरियों के प्रस्ताव दिए हैं, जिसमें विपणन और बिक्री, सामान्य प्रबंधन, परामर्श, ऑपरेशन, उत्पाद प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां थीं। सबसे ज्यादा 42 प्रतिशत नौकरियां परामर्श क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों ने दी। 21 प्रतिशत उत्पाद प्रबंधन, 11 प्रतिशत सामान्य प्रबंधन, 12 प्रतिशत विपणन व बिक्री और 14 प्रतिशत ऑपरेशन क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों की तरफ से नौकरियों के अवसर विद्यार्थियों को आए हैं।

विदेशी यूनिवर्सिटीज से मिला शैक्षणिक मार्गदर्शन
प्लेसमेंट के दौरान कंपनी ने  संस्थान के छात्र को अपने लॉजिस्टिक व सप्लाय चैन डिपार्टमेंट के लिए सीनियर अधिकारी के पद पर काम करने के लिए ऑफर दिया है। मीडिया प्रभारी अनन्या मिश्रा ने बताया कि कंपनी ने छात्र के अकादमिक प्रदर्शन, इंटरव्यू, कार्यानुभव के आधार पर 70 लाख रुपए का पैकेज दिया है। इसके अलावा आईआईएम में प्लेसमेंट के दौरान इंफोसिस मैनेजमेंट कंसल्टिंग, आईबीएम कंसल्टिंग, डेसीमल टेक्नोलॉजीस, जियो प्लेटफॉर्म्स, फिलिप्स, और वर्चुसा जैसी 34 कंपनियों ने छात्रों को सीनियर डायरेक्टर, वाइस प्रेसिडेंट, इंडस्ट्री प्रिंसिपल, सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर, सीनियर मैनेजर, लीड कंसलटेंट और सॉल्यूशन आर्किटेक्ट जैसे मुख्य पदों के लिए प्लेसमेंट दिया है। निदेशक प्रो. राय के अनुसार ईपीजीपी विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से विदेशी यूनिवर्सिटीज से भी शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया गया। इसमें एसडीए बोकोनी और यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल मैनेजमेंट स्कूल से ऑनलाइन इंटरनेशनल लर्निंग प्रोजेक्ट के द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग मिला। ईपीजीपी कोर्स में 2017- 18 में विद्यार्थियों को 65 लाख रुपये, 2019- 20 में 80 लाख रुपये के प्लेसमेंट ऑफर मिल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें