फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Cases: इंदौर में एक दिन में नए केस का आंकड़ा 3000 पार, प्रदेश में मिले 9,385 नए केस

Thu, 20 Jan 2022 11:07 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर में पुराने सभी रिकॉर्ड टूटते नजर आ रहे हैं। एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 50 हजार के करीब पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि दूसरी लहर के मुकाबले मौतें नियंत्रित हैं।
विज्ञापन
एमपी में कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर भयावह रूप ले रही है। एक्टिव केस की संख्या 50 हजार के करीब पहुंच गई है। नए केस भी 9 हजार का आंकड़ा पार कर 10 हजारी होने को आतुर दिख रहे हैं। इंदौर में 24 घंटे में 3,005 नए केस सामने आए, वहीं भोपाल में 1,710 नए केस मिले। इसे मिलाकर प्रदेश में नए केस की संख्या 9,385 हो गए हैं। इससे एक्टिव केस बढ़कर 50 हजार के करीब पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में 24 घंटे में 9,385 केस मिले हैं। सिर्फ आगर मालवा और कटनी में छोड़कर सभी जिलों में नए केस सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश के एक्टिव केस बढ़कर 49,741 हो चुके हैं। 24 घंटे में एक मौत भी दर्ज की गई है। 3,616 मरीज रिकवर हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर और भोपाल के बाद ग्वालियर में 640 और जबलपुर में 520 नए केस मिले हैं। उज्जैन में 252, सागर में 233 नए केस मिले हैं। प्रदेश में सिर्फ आगर मालवा ऐसा जिला है, जहां एक भी एक्टिव केस नहीं है। 

पंचायत मंत्री की रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव
मध्य प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की कोरोना रिपोर्ट दूसरी बार पॉजिटिव आई है। दो हफ्ते में दूसरी बार पॉजिटिव आए हैं। इसकी वजह से कहा जा रहा है कि जिन्हें कोरोना हो चुका है, उन्हें दोबारा कोरोना होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें