फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Congress: हाईकमान स्तर पर फैसला नहीं, छिंदवाड़ा में बैठक कर नकुलनाथ को बना दिया लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी

Sat, 10 Feb 2024 01:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

Lok Sabha Election: छिंदवाड़ा में बैठक कर नकुलनाथ को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। हालांकि,  AICC की ओर से इस तरह कोई घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
बैठक में नकुलनाथ को प्रत्याशी घोषित किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी भले ही अभी लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है, लेकिन, छिंदवाड़ा जिला कांग्रेस ने नकुलनाथ को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। इसे लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। 

विज्ञापन


इस बैठक में तमाम पर्यवेक्षकों के अलावा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, गंगा प्रसाद तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में चुनाव को लेकर रणनीति बनाने के साथ ही यह कहा गया कि नकुलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। इसे लेकर बाकायदा एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई है। 

भाजपा में जाने के अटकलों के बीच हुई बैठक
बता दें, पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की चर्चा भी लगातार जोर पकड़ रही है। पिछले दिनों कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में मीडिया से चर्चा के दौरान इन अटकलों खारिज किया था। इन सब चर्चा के बीच छिंदवाड़ा में बैठक कर नकुलनाथ को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। हालांकि, एआईसीसी की ओर से इस तरह कोई घोषणा नहीं की गई है। 
विज्ञापन


बता दें, सीएम मोहन यादव समेत भाजपा नेताओं के साथ कमलनाथ की फोटो सामने आने के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा शुरू हुई थी। हालांकि, इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया था। लेकिन, अब भी इस तरह की अटकलों का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि इस तरह की चर्चाओं पर विराम लगाने के लिए ही नकुलनाथ को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है। ताकि कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच भ्रम की स्थिति न रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें