फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राहुल को भाषण देना तक नहीं आता'

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुफरान-ए-आजम ने सोनिया गांधी को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। उनकी चिट्ठी में लिखा है कि अब सोनिया गांधी को पुत्र मोह छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने मीडिया से भी बात की और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिछले 10 साल में भाषण देना तक नहीं सीख पाए हैं। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि," मैंने सोनिया जी को कई पत्र लिखे लेकिन कोई जवाब नहीं आया।"
विज्ञापन

पार्टी सिमट गई है

आजम ने कहा," हर मां की ख्वाहिश होती है कि बेटा डॉक्टर इंजीनियर बने, सोनिया जी भी अपने बेटे को सालों से नेता बनाने की कोशिश कर रही हैं इसके बावजूद राहुल को भाषण देना तक नहीं आता।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हर पद के लिए चुनाव होना चाहिए, पदाधिकारियों को चुनाव के माध्यम से ही चुना जाना चाहिए। हाल ये है कि कांग्रेस में कोई लोकतंत्र नहीं है और पार्टी चार पांच लोगों तक ही सिमट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें