फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी से मिले शिवराज, कोरोना स्थिति और टीकाकरण विवरण पर हुई चर्चा

Tue, 01 Dec 2020 09:11 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। चौहान पीएम से मुलाकात के लिए दिल्ली स्थित उनके आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचें। पिछले माह मध्यप्रदेश उपचुनाव में मिली जीत के बाद शिवराज ने पहली बार प्रधानमंत्री से मुलाकात की।  

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद सीएम चौहान ने कहा, मैंने कोरोना की स्थिति और टीकाकरण के विवरण के बारे में पीएम से बात की। मैंने उन युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक संभावित संवेदीकरण अभियान के बारे में भी बताया, जिसमें जरूरतमंद लोगों को पहले टीका लगाया जाएगा। 
 
वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से उनके आवास जाकर मुलाकात की। 




मंत्रिमंडल पुनर्गठन है लंबित 
बता दें कि हाल ही में मप्र में हुए उपचुनाव के बाद शिवराज नीत भाजपा सरकार मजबूत बनकर उभरी है। अब शिवराज को उन मंत्रियों को पुन: सरकार में शामिल करना है, जिन्हें छह माह से ज्यादा वक्त तक विधायक नहीं बन पाने के कारण इस्तीफा देना पड़ा था। इसलिए वह पुनर्गठन को लेकर भी पीएम व भाजपा के शीर्ष नेताओं से मशवरा कर सकते हैं। कुछ मंत्री उपचुनाव हार गए हैं, उनकी जगह नए चेहरों को मौका मिल सकता है और पराजित नेताओं को निगम व मंडलों में नियुक्ति देकर मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें