फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेशवासियों से महत्वपूर्ण विषय पर करेंगे संवाद, पोस्ट करके दी जानकारी

Fri, 24 Apr 2026 02:50 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव होकर प्रदेशवासियों से महत्वपूर्ण विषय पर संवाद करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी 24 अप्रैल की रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगे। इस दौरान वे महत्वपूर्ण विषय को लेकर प्रदेशवासियों से बात साझा करेंगे। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दी है। मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रम को लेकर नागरिकों में उत्साह और जिज्ञासा का माहौल है।

सोशल मीडिया अकाउंट पर किया पोस्ट

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (एक्स) पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, “प्रिय प्रदेशवासियों, आज रात 9 बजे मैं सोशल मीडिया पर लाइव आकर एक महत्वपूर्ण विषय को लेकर अपनी बात आप सभी से साझा करूंगा।”



ये भी पढ़ें- Indore Kidnapping Case: बच्चों के अपहरण केस में खुलासा, आर्थिक नुकसान के बाद रची साजिश; चार आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री का मानना है कि यह कार्यक्रम केवल औपचारिक बातचीत नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के विकास, जनकल्याण और आने वाले समय की दिशा तय करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। राजनीतिक और प्रशासनिक जानकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम उनकी पारदर्शी और संवादात्मक कार्यशैली को दर्शाता है। वे आमजन से जुड़कर उनकी समस्याओं और सुझावों को महत्व देते रहे हैं, जिससे सरकार और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत हुआ है। यह संवाद उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण विस्तार माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें