फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश उपचुनाव में 66.37 फीसदी मतदान, सिंधिया के गढ़ में 10 फीसदी घटा मत प्रतिशत

Tue, 03 Nov 2020 07:44 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल।

सार

  • 2020 के उपचुनाव में सबसे ज्यादा 83.20 फीसदी वोटिंग बदनावर में हुई, 2018 में यहां 82.97 फीसदी वोटिंग हुई थी
  • जौरा सीट पर मतदान प्रतिशत में सबसे अधिक गिरावट दर्ज, यहां कुल 69 फीसदी वोट पड़े, जबकि 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां 84.21 फीसदी वोटिंग हुई थी
  • ग्वालियर पूर्व में साल 2018 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले मत प्रतिशत 10 फीसदी घटा
  • ग्वालियर पूर्व में 48.15 फीसदी मतदान हुआ, जबकि 2018 में यहां 58.01 फीसदी वोट पड़े थे
विज्ञापन
मध्यप्रदेश उपचुनाव 2020 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव की वोटिंग का समय समाप्त हो गया है। चुनाव आयोग ने शाम करीब 7 बजे प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि उपचुनाव में कुल 66.37 फीसदी वोटिंग हुई है। हालांकि आयोग की वोटर टर्नआउट एप पर कुल वोटिंग प्रतिशत 68.77 फीसदी दर्शाया गया है। इस एप के अनुसार सबसे ज्यादा मतदान बदनावर में 83.20 फीसदी हुआ है।
विज्ञापन

 
बदनवार में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग
  • 2020 के उपचुनाव में सबसे ज्यादा 83.20 फीसदी वोटिंग बदनावर में हुई, 2018 में यहां 82.97 फीसदी वोटिंग हुई थी।
  • ग्वालियर पूर्व में साल 2018 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले मत प्रतिशत 10 फीसदी घटा है।
  • ग्वालियर पूर्व में 48.15 फीसदी मतदान हुआ, जबकि 2018 में यहां 58.01 फीसदी वोट पड़े थे।
  • जौरा सीट पर मतदान प्रतिशत में सबसे अधिक 15 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।
इन पांच सीटों पर बढ़ा मतदान
इस उपचुनाव में पांच सीटें ऐसी रहीं जिन पर वोट प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि यह बढ़त मामूली ही रही। यह सीटें अशोक नगर, भांडेर, ब्यावरा, मुंगावली और सुवासरा हैं। इनके अलावा अन्य सभी सीटों पर मतदान प्रतिशत घटा है। जौरा सीट पर मतदान प्रतिशत में सबसे अधिक गिरावट दर्ज हुई। यहां कुल 69 फीसदी वोट पड़े, जबकि 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां 84.21 फीसदी वोटिंग हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस सीट पर कितना रहा वोटिंग प्रतिशत

आयोग की वोटर टर्नआउट एप के अनुसार, मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव की वोटिंग का प्रतिशत कुछ इस प्रकार है।
 
सीट 2020 में मतदान 2018 में मतदान
आगर मालवा 80.54% 82.97%
अंबाह 54.30% 59.01%
अनूपपुर 73.37% 76.56%
अशोक नगर 76.01% 74.41%
बदनावर 83.20% 86.11%
बमौरी 74.84% 79.60%
भांडेर 71.59% 69.49%
ब्यावरा 81.73% 80.77%
डबरा 66.68% 68.53%
दिमनी 61.06% 70.15%
गोहद 54.42% 59.26%
ग्वालियर 56.15% 63.21%
ग्वालियर पूर्व 48.15% 58.01%
हाटपिपल्या 80.84% 85.57%
जौरा 69.00% 84.21%
करैरा 72.11% 73.57%
मलहरा 68.06% 71.86%
मंधाता 73.44% 78.83%
मेहगांव 61.18% 63.69%
मुरैना 57.80% 63.69%
मुंगावली 77.17% 74.98%
नेपानगर 75.81% 77.73%
पौहरी 70.05% 75.88%
सांची 68.87% 75.32%
सांवेर 74.34% 80.89%
सुमावली 63.04% 71.70%
सुरखी 71.97% 75.74%
सुवासरा 82.61% 82.55%


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें