फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result 2025: ऑटोचालक की बेटी रिमझिम ने हासिल किया पहला स्थान, सीए बनकर पूरा करना है ये सपना

Tue, 06 May 2025 06:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी हुआ। 12वीं के वाणिज्य संकाय में ग्वालियर की रिमझिम करोठिया ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। रिमझिम ने 500 में से 491 अंक प्राप्त किए और 98.2 प्रतिशत के साथ यह रैंक प्राप्त की है।
 
विज्ञापन
रिमझिम करोठिया - फोटो : रिमझिम करोठिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी हुआ। 12वीं के वाणिज्य संकाय में ग्वालियर की रिमझिम करोठिया ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। रिमझिम ने 500 में से 491 अंक प्राप्त किए और 98.2 प्रतिशत के साथ यह रैंक प्राप्त की है।

विज्ञापन


रिमझिम बहोड़ापुर के सागरताल रोड स्थित समर्थ बाल मंदिर स्कूल की छात्रा हैं। अपनी सफलता का श्रेय रिमझिम ने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। रिमझिम का कहना है कि उन्होंने मोबाइल से दूर रहकर ही यह सफलता हासिल की।

पिता हैं ऑटोचालक 

रिमझिम के पिता एक ऑटो चालक हैं और वह अपने माता-पिता, दादी और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ 100 फुट के छोटे से घर में रहती हैं। रिमझिम ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि सुबह जब उसने अपना रिजल्ट देखा, तो उसे देखकर खुशी हुई, लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई गलती न हो, उसने चार-पांच बार अपना नाम और नंबर चेक किया। जब उसे पूरा विश्वास हो गया, तो उसने अपनी मां को बताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टॉप पर शिक्षा मंत्री का जिला, बड़े शहर रह गए पीछे, भोपाल, इंदौर, जबलपुर टॉप 10 से बाहर
विज्ञापन


इसके बाद उनके छोटे से घर में खुशी का माहौल बन गया। रिमझिम ने अपने सभी टीचर्स को कॉल करके यह खुशी की खबर दी और फिर स्कूल में जाकर प्रबंधन और टीचर्स ने उसका सम्मान किया। स्कूल प्रबंधन ने यह फैसला लिया कि इस होशियार छात्रा के आगे की पढ़ाई का खर्च अब स्कूल खुद उठाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें