फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board 10th12th Result 2026 Out: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप, मारी बाजी

Wed, 15 Apr 2026 11:19 AM IST
Tarunendra Kumar Chaturvedi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Board 10th 12th Result 2026 Out: मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने नतीजे जारी करते हुए टॉपर्स छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने बताया कि बेटियों ने बाजी मारी है। दसवीं में पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी व 12वीं में भोपाल की खुशी ने टॉप किया है।
 परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें
 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश दसवीं और बारहवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम आ गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से परीक्षा परिणाम जारी करते हुए सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने बताया कि बेटियों ने बाजी मारी है। बेटों को पीछे किया है। जनजाति जिलों का परीणाम अच्छा आया है। मेरिट में भी छात्राएं सबसे आगे हैं। बारहवीं का 76.01 प्रतिशत कुल परिणाम रहा है। वहीं,दसवीं का  73.42% रहा है।
विज्ञापन


दसवीं की टॉपर पन्ना की प्रतिभा सिंह रहीं
मध्य प्रदेश दसवीं बोर्ड के नतीजों में 98.8 फीसदी परीणाम सबसे ज्यादा अनूपपुर का है। 378 मेरिट में 143 छात्र व 235 छात्राएं हैं। दसवीं की टॉपर पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी हैं। इनको  500 में से 499 नंबर मिले हैं। सरस्वती हाई स्कूल पन्ना की प्रतिभा ने अपने स्कूल समेत प्रदेशभर में शिक्षकों व परिजनों का नाम रोशन किया है। कक्षा 12वीं बोर्ड में भोपाल की खुशी राय ने स्टेट टॉप किया है।

दिए गए तस्वीर में एक तरफ पन्ना की प्रतिभा स्वेटर पहनी हुईं व दूसरी तरफ स्कूल ड्रेस में खुशी राय।
विज्ञापन


12वीं के नतीजों में झाबुआ पहले और अनूपपुर दूसरे स्थान पर
मध्य प्रदेश के बोर्ड परिणाम में बेटियों का दबदबा दिखा है। भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। जिलों में झाबुआ पहले और अनूपपुर दूसरे स्थान पर रहा।  

इस बार बोर्ड परीक्षा में करीब 16 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इस साल रिजल्ट पिछले वर्ष की तुलना में करीब तीन हफ्ते पहले जारी किया जा रहा है। सभी प्रतिभागी परीक्षा परिणाम देखने के लिए अमर उजाला के दिए गए लिंक पर यहां क्लिक करें। इस दौरान टॉपर्स के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर झलक रही है। बधाई देने वालों का सिलसिला बना हुआ है। 
विज्ञापन


 वर्ष 2025 में 12वीं एमपीबोर्ड परीक्षा का कुल परिणाम 74.48 प्रतिशत दर्ज किया गया था, जो संतोषजनक माना गया। नियमित विद्यार्थियों का पास प्रतिशत: 77.55 प्रतिशत व स्वाध्यायी विद्यार्थियों का पास प्रतिशत: 26.48 प्रतिशत था। वहीं, 10वीं बोर्ड का कुल परिणाम  76.22 प्रतिशत रहा था। नियमित छात्रों का पास प्रतिशत: करीब 73 प्रतिशत जबकि स्वाध्यायी छात्रों का पास प्रतिशत 28 प्रतिशत था।


ये भी पढ़ें-Live MPBSE MP Board Result 2026 Live: बस कुछ ही देर में जारी हो रहा दसवीं व बारहवीं बोर्ड का परिणाम, यहां देखें

ये भी पढ़ें- MP Board Result 2026: एमपी बारहवीं बोर्ड का रिजल्ट आज, जानें कैसा रहा पिछले 4 साल का परिणाम व विषयवार आंकड़ें






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें