फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Panchayat Elections: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, ओबीसी वर्ग को 27% टिकट देकर न्याय करेंगे शिवराज

Thu, 12 May 2022 04:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मॉडिफिकेशन ऑफ ऑर्डर की याचिका लगाने के साथ ही भाजपा ने पंचायत चुनावों की तैयारी भी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम ओबीसी वर्ग के भाई-बहनों को 27% टिकट देकर न्याय करेंगे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनावों में OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) के आरक्षण के मसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर राज्य सरकार मोडिफिकेशन ऑफ ऑर्डर का आवेदन लगा रही है। इससे पहले ही भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम ओबीसी वर्ग के भाई-बहनों को 27% टिकट देकर न्याय करेंगे। 
विज्ञापन




मध्य प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट के OBC को आरक्षण दिए बिना नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव कराने के फैसले पर सियासत गरमा गई है। ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव कराने को लेकर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और वकीलों के साथ बैठक कर लौटे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को संभाग प्रभारी, प्रभारी स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक सहित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पदाधिकारियों से कहा कि वे पूरे आत्म विश्वास के साथ महाविजय का इतिहास रचने ओबीसी को न्याय देकर, समाज के सब वर्गों को न्याय देकर हम आगे बढ़ने का काम करेंगे। हम ओबीसी वर्ग के साथ न्याय करेंगे, 27 प्रतिशत से ज्यादा टिकट देकर। शिवराज ने कहा कि 27 प्रतिशत से ज्यादा टिकट भाजपा ओबीसी भाई बहनों को देगी। हमने ओबीसी वर्ग के लिए ईमानदार प्रयास किए। हमने ओबीसी आयोग बनाया, ओबीसी कमीशन गांव-गांव घूमा और रिपोर्ट तैयार की। ओबीसी कमीशन की रिपोर्ट को सर्वोच्च न्यायालय में सबमिट किया गया है। 
 
कांग्रेस के पाप का पर्दाफाश करने चलाएंगे अभियान
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पाप का पर्दाफाश करने के लिए हम शुक्रवार को हर जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करें। प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हम भारतीय जनता पार्टी के प्रयासों की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि महाविजय के संकल्प के साथ शंखनाद प्रारंभ करें। चलते चुनाव को रुकवाने का पाप कांग्रेस ने किया है। हम लोगों की तैयारी पूरी हो गई थी, हम लोग तो मैदान में जा रहे थे। कांग्रेस पराजय के डर से कोर्ट चली गई और इतना बड़ा महापाप किया कि उसी के कारण ओबीसी का आरक्षण रुक गया।


 
भाजपा ने दिए OBC के तीन मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि ओबीसी के तीन-तीन मुख्यमंत्री कांग्रेस ने नहीं, भारतीय जनता पार्टी ने दिए हैं। कांग्रेस ने तो ओबीसी के किसी आदमी को कभी मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया, लेकिन कांग्रेस ने षडयंत्र और महापाप किया है। इनके इस पाप का पर्दाफाश भी करना है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने भी किया है 27% टिकट OBC को देने का ऐलान
सुप्रीम कोर्ट से OBC आरक्षण के खिलाफ आए फैसले के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सबसे पहले 27% टिकट पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को देने की घोषणा की थी। उसके बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि 27% से अधिक टिकट पिछड़ा वर्ग को दी है। 

मोडिफिकेशन के लिए आवेदन लगाएगी सरकार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और वकीलों की टीम से मुलाकात की। इसके बाद सीएम ने कहा था कि सरकार कोर्ट के फैसले पर मोडिफिकेशन ऑफ ऑर्डर का आवेदन लगाएगी। इस पर सुप्रीम कोर्ट कोई नया आदेश जारी नहीं करता है तो राज्य निर्वाचन आयोग बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव कराएगा। 

राज्य निर्वाचन आयोग 24 मई से पहले जारी करेगा अधिसूचना
राज्य निर्वाचन आयोग 24 मई से पहले नगरीय निकाय और पंचायत दोनों चुनाव की अधिसूचना जारी करने की बात कह चुका है। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बीपी सिंह ने कहा है कि किसी भी स्थिति में प्रदेश में जून माह में दोनों चुनाव करा लिए जाएंगे। वहीं, सूत्रों का कहना है कि राज्य निर्वाचन आयोग एक-दो दिन में चुनाव की तारीख घोषित कर सकता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें