फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: दवा कंपनी के वेयर हाउस में लगी आग, करोड़ों की दवाई जलकर हुई राख, बुझाने में लग गए छह घंटे

Thu, 12 May 2022 04:26 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में अग्निकांड की घटनाएं लगातार हो रही है। बीती रात शिप्रा थाने के सामने स्थित दवा कंपनी के वेयर हाउस में आग लग गई। इससे वेयर हाउस में रखी करोड़ों रुपये की दवाई जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में छह घंटे लग गए। 
विज्ञापन
इस तरह उठ रही थी आग की लपटें - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 शहर के समीप स्थित एक दवाई कंपनी के वेयर हाउस में आग लग गई। आग लगने के कारण पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें कई किमी दूर तक नजर आ रही थी। फायर ब्रिगेड ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद पर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक  देर रात करीब 12 बजे फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि शिप्रा थाने के सामने स्थित सुप्रीम वेयर हाउस के दवाई गोदाम में आग लगी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। नगर निगम के पानी के टैंकर भी भेजे गए। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाना शुरू की लेकिन लपटें इतनी तेज थी कि बहुत मशक्कत करनी पड़ी। करीब छह घंटे आग बुझाने में लगे। आग से दवाइयां जलकर राख हो गई, जिनकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। कारणों का भी पता नहीं चल सका। इधर आग लगने के कारण वेयर हाउस के समीप स्थित क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोग घबरा रहे थे कि आग ज्यादा न फैल जाए। फायर ब्रिगेड भी पहुंची तो रास्ता नहीं मिला। इसके चलते जेसीबी से वेयर हाउस की दुकान तोड़नी पड़ी। इसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल को रास्ता मिला। वेयर हाउस में कागज के बक्सों व प्लास्टिक की बोरियों में दवाई रखी थी, जिनको आग पकड़ने में ज्यादा देर नहीं लगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें