फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: रीवा में प्रसूता और नवजात की मौत के 43 दिन बाद एक और डॉक्टर निलंबित, मजिस्ट्रियल जांच जारी

Thu, 08 Oct 2026 06:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत के मामले में सहायक प्राध्यापक डॉ. गुंजन गोस्वामी को निलंबित किया गया है। मामले में पहले भी डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है।

विज्ञापन
रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की मौत के 43 दिन बाद शासन ने एक और कार्रवाई की है। अस्पताल के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. गुंजन गोस्वामी को निलंबित कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान डॉ. गुंजन गोस्वामी का कार्यस्थल संयुक्त संचालक-सह-अधीक्षक, गांधी स्मारक चिकित्सालय रीवा के अधीन रहेगा।

विज्ञापन


मामले में पहले भी हो चुकी हैं कई कार्रवाइयां
कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत के मामले में शुरुआती कार्रवाई के तहत डॉ. सोनल अग्रवाल, डॉ. निधि पांडे और दो नर्सिंग अधिकारियों को निलंबित किया गया था। इसके बाद संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल के तत्कालीन अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा को पद से हटा दिया गया और डॉ. प्रियंक शर्मा को अधीक्षक का प्रभार सौंपा गया।

शासन ने श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन डीन डॉ. सुनील कुमार अग्रवाल को भी पद से हटाकर सतना मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित कर दिया था। इसके अलावा अथर्व ब्लड सेंटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। रीवा के औषधि निरीक्षक राधेश्याम बट्टी को भी निलंबित किया गया था। वहीं, एक अन्य कार्रवाई के तहत डॉ. सोनल अग्रवाल की सेवाएं समाप्त कर दी गईं और उन्हें भविष्य में सरकारी नौकरी के लिए अयोग्य घोषित करने की कार्रवाई भी की गई।

पढ़ें: इंदौर सेंट्रल जेल में बीमारी का प्रकोप, 30 कैदी पड़े बीमार; तीन में डेंगू और कुछ में टाइफाइड की पुष्टि

विज्ञापन


इलाज के दौरान सामने आया था वीडियो
संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में कल्पना मिश्रा की 26 अगस्त की रात मौत हुई थी। इसी दौरान उनके नवजात बच्चे की भी जान नहीं बच सकी थी। महिला की मौत से ठीक पहले का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह इलाज के दौरान खुद को बचाने की गुहार लगाती हुई नजर आई थीं। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था, डॉक्टरों की भूमिका और कथित लापरवाही को लेकर सवाल उठे थे।
विज्ञापन


मजिस्ट्रियल जांच जारी
कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत के मामले में अब तक कई स्तर पर कार्रवाई हो चुकी है। मामले की मजिस्ट्रियल जांच जारी है। जांच में अस्पताल के रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज, ड्यूटी रोस्टर और स्टाफ की भूमिका समेत कुल सात बिंदुओं को शामिल किया गया है। जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें