मध्यप्रदेश में सुबह सवेरे एक दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बारातियों से भरी बस विवाह समारोह के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए जा रही थी।
इसी दौरान सामने से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 30 लोग घायल भी हुए हैं। हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दुख जताया है। उन्होंने मरने वालों के परिजनों को 1.5 लाख रुपये, घायलों को 25 हजार और गंभीर घायलों को 50 हजार की सहायता देने की घोषणा की है।
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के इंदौर से एक बस सुबह छह बजे के करीब छिंदवाड़ा के परासिया के पास चांदमोटा के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि बस में बाराती सवार थे जो एक रिसेप्शन में शामिल होने के लिए जा रही थी।
सीएम @ChouhanShivraj ने मृतकों के परिजनों को १.५० लाख, गंभीर घायलों को ५०,००० और अन्य घायलों को २५,००० रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की।— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) December 15, 2015