मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर विजय शाह ने अपने विधानसभा क्षेत्र हरसुद (खंडवा) के लोगों से 10 रुपये में सेल्फी खिंचवाने को कहा है।
मंत्री की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उनके साथ सेल्फी खिंचवाने पर एकत्रित हुए पैसों को सामाजिक कार्यों पर खर्च किया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि भुगतान नहीं कर पाने वाले लोग भी उनके साथ सेल्फी खिंचवा सकते हैं।
शाह ने यह आइडिया ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की बेटी राजकुमारी ऐन से लिया है।