फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर मां को रेप की धमकी देता था युवक, चली गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के इंदौर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जहां एक शराबी बेटे को बचाने के चक्कर में मां ने गलती से उसकी जान ले ली। बेटा गले में मां की चुनरी डालकर मरने की धमकी दे रहा था और मां उसे बचाने के प्रयास में लगी थी।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार शहर के गीता नगर निवासी नशे में धुत एक युवक शराब के लिए और पैसों की मांग करते हुए अपनी मां को मरने की धमकी दे रहा था। 19 वर्षीय मोहम्मद सोहेल ने अपनी मां की चुनरी गले में डालकर धमकी दी कि अगर उसे और पैसे नहीं दिए गए तो वो फंदा लगाकर अपनी जान दे देगा।

पुलिस के अनुसार सोहेल ने बहुत ज्यादा शराब पी हुई थी। उसने अपनी मां से चुनरी छीनी और फंदा बनाकर अपने गले में फांस लिया। यह देख उसकी मां उसे बचाने के लिए दौड़ी और चुनरी को कसके पकड़ लिया। इसी बीच उसका फंदा गले में कसा तो युवक बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। उस समय मां ने सोचा शायद शराब के नशे में वह होश खो बैठा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पूर्व में मां को दे चुका था बलात्कार की धमकी

काफी देर तक जब उसे होश नहीं आया तो मां ने इसकी सूचना पडोसियों को दी जो उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सब इंस्पेक्टर एसएस राजपूत ने बताया कि पूर्व में युवक ने अपनी मां का बलात्कार करने की धमकी भी दी थी ऐसे में यह हत्या का मामला भी हो सकता है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

वहीं पडोसियों ने बताया कि सोहेल एक शराबी युवक था। वह शराब पीकर अक्सर अपनी मां से मारपीट करता था। मंगलवार को भी वह सुबह अपनी मां से 100 रुपये लेकर गया था। रात को शराब के नशे में धुत होकर लौटा तो फिर मां से 500 रुपये की मांग कर दी। मां ने मना किया तो उसने घर में ड्रामा शुरू कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें