फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरैना में सनसनी: नाबालिग बेटी ने प्रेमी संग मिलकर माता-पिता को जहर देने की कोशिश, पुलिस में मामला दर्ज

Sun, 12 Apr 2026 04:50 PM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

Morena: नाबालिग बेटी द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर माता-पिता को जहर देने के आरोप ने सनसनी फैला दी।ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद पुलिस ने जांच पूरी कर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मुरैना में सनसनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना जिले के पोरसा क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर माता-पिता को जहर देकर मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की ने कथित रूप से अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता के खाने में चूहे मारने की दवा मिला दी। खाना खाने के कुछ समय बाद ही दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे घर में अफरातफरी मच गई। परिजन तुरंत उन्हें पोरसा अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मुरैना रेफर किया गया और बाद में ग्वालियर भेजा गया।

विज्ञापन


पढ़ें:  पत्नी ने प्रेमी के हाथों पति को दिलवाई खौफनाक मौत, बेटी के सामने मारी गोली; फिर रची कहानी
विज्ञापन


इस घटना के बाद पीड़ित मां मिथिलेश प्रजापति और पिता गब्बर प्रजापति थाना पोरसा पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच के दौरान एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई, जिसमें नाबालिग लड़की अपने प्रेमी सुदामा (पुत्र रवि कड़ेरा, निवासी घनेटा) से चूहे मारने की दवा मांगने और उसे खाने में मिलाने की बात करती सुनाई दे रही है। ऑडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया।

थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि जहर देने की घटना के बाद से पुलिस लगातार जांच कर रही थी। पीड़ित माता-पिता के औपचारिक बयान में देरी के कारण कार्रवाई लंबित थी, लेकिन अब जांच पूरी होने के बाद नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और अब आगे की पुलिस कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें