राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व से मध्यप्रदेश में आए एक बाद ने मुरैना जिले के जौरा के रुनीपुरा गांव में आतंक मचा रखा है। वहीं, बाघ ने एक पत्रकार पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया है। किसी तरह वनकर्मियों ने बाघ से पत्रकार की जान मचाई। फिलहाल पत्रकार का इलाज जारी है। बताया जा है कि पत्रकार बाघ के गांव में घुसने का वीडियो बना रहा था। बाघ गांव में घुसने का बाद इधर उधर घूम रहा है। वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। बाघ राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व से निकलकर आया है।
बताया जा रहा है कि मुरैना जिले के रुनीपुरा गांव में गुरुवार सुबह लोगों ने गांव में एक जंगली जानवर को घुसते देखा। जब ध्यान से देखा तो उन्हें बाघ नजर आया। गांव में बाघ की दस्तक से ग्रामीण सकते में आ गए। कुछ ही देर में गांव में बाघ के घुसने की खबर फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को बाघ की सूचना दी साथ ही अपने मवेशियों की सुरक्षा के उपाय शुरू कर दिए। उधर कुछ ही देर में वन विभाग की टीम गांव में पहुंच गई। वनकर्मियों ने रेस्क्यू करते हुए बाघ को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान गांव का एक युवक बाघ के नजदीक पहुंचकर इसका वीडियो बनाने लगा, तभी अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। वनकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से उसकी जान बचाते हुए बाघ को खदेड़ा। युवक को छोड़ने ले बाद बाघ गांव में बनी एक फूटी पाटौर में घुस गया। जानकारी लगने के बाद जौरा थाना प्रभारी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक को वाहन में रखकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घायल का नाम दिनेश जैन बताया जा रहा है। वह किसी निजी चैनल का पत्रकार है। वनकर्मी विनोद उपाध्याय ने बताया कि इस बाघ का नाम मोहन है। यह राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व से भागकर यहां आया है। वन विभाग की टीम बाघ का रेस्क्यू करने में जुटी हुई है।