फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मुरैना में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, घर के सामने खेल रही बच्ची को अगवाकर बनाया शिकार

Wed, 14 Sep 2022 10:00 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना जिले में एक तीन साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी घर के बाहर खेल रही बच्ची को अगवा कर ले गया और उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हाल ही में भोपाल में एक तीन साल की स्कूली छात्रा से रेप का मामला सामने आया था, वहीं अब मुरैना जिले में एक तीन साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


घटना जिले के बामोर थाना इलाके की बताई जा रही है। घटना मंगलवार शाम 6 बजे की बताई जा रही है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक 40 साल का युवक उसे झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब बच्ची काफी देर तक नजर नहीं आई तो उसकी मां ने उसे ढूंढने की कोशिश की। जब मां उसे झाड़ियों के पास खोजने गई तो बच्ची के रोने की आवाज आई। बच्ची की मां को देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता की मां ने आरोपी को झाड़ियों से भागते हुए देखा और उसे पकड़ने का प्रयास भी किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता की मां के अनुसार आरोपी की पहचान गिर्राज के रूप में की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें