फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena: इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में घुसे आधा दर्जन युवक, जमकर मचाई तोड़फोड़, संचालक से मारपीट और फायरिंग का आरोप

Fri, 14 Aug 2026 11:16 PM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

शहर में रामनगर तिराहे के पास एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर अचानक कुछ युवकों ने दुकान संचालक से मारपीट की फायरिंग कर दी। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
मारपीट की वीडियो फुटेज से ली गई फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में रामनगर तिराहे के पास एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर बदमाशों के हंगामे का मामला सामने आया है। फाटक बाहर रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर आधा दर्जन से अधिक युवकों द्वारा फायरिंग, तोड़फोड़ और दुकान संचालक के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में कुछ युवक दुकान के आसपास हंगामा करते और दुकान संचालक के साथ सड़क पर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ फायरिंग भी की। हालांकि फायरिंग में किसी व्यक्ति के घायल होने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: Indore News: अगले साल शादी के बाद इंदौर शिफ्ट होने वाला था अद्वैत, सात दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
विज्ञापन


रामनगर तिराहे के पास अचानक हुए हंगामे से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना सामने आने से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था। युवकों ने दुकान संचालक के साथ मारपीट क्यों की और फायरिंग की वजह क्या थी, इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस वायरल वीडियो और घटनास्थल से सामने आए अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जाएगी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रामनगर तिराहे जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें